Vidyut Jammwal ने फिल्म 'क्रैक' के लिए बदला लुक, ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो में दिखाया नया अवतार

हाल ही में, विद्युत जामवाल ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'क्रैक' की घोषणा की थी, जो भारत की पहली एक्सट्रीम स्पोर्ट्स ड्रामा होगी। फिल्म में विद्युत जामवाल मुख्य भूमिका में हैं और इसका निर्देशन आदित्य दत्त कर रहे हैं। फिल्म के लिए विद्युत जामवाल बहुत कड़ी मेहनत कर रहे हैं। साथ ही इस फिल्म के लिए उन्होंने अपना लुक भी बदला है। इसकी एक झलक उन्होंने शेयर की है।
बुधवार को एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि कैसे उन्होंने फिल्म के लिए ट्रांसफॉर्मेशन किया। वीडियो में, विद्युत नए हेयरस्टाइल में दिखाई दे रहे हैं। उनका मुलेट हेयरकट में यह लुक काफी कूल लग रहा है जिसे विद्युत के अलावा कोई भी इतनी आसानी से नहीं अपना सकता है।
उन्होंने वीडियो को कैप्शन के साथ शेयर किया, "हां!!! आपको मेरे MULLET के साथ खेलने की अनुमति है।' साथ ही उन्होंने #CrakkLook #BreakYourOwnBarriers @danielmartin81 जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल किया है। विद्युत जामवाल इस लुक में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। कई यूजर्स उनके इस नए लुक को पसंद कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











