वरुण शर्मा ने बताया... फुकरे के किरदार का है उनकी रियल जिंदगी में एक कनेक्शन
फुकरे रिटर्न्स की सफलता के साथ ही एक और जहां पूरी स्टार कास्ट खुश नजर आ रही है तो वहीं एक्टर वरुण शर्मा फूले नहीं समा रहे है। हो भी क्यो ना ये फिल्म भी वरुण को मेन रखकर बनाई गई है। वरुण ने चूचा को लेकर भी एक खुलासा किया और कहा कि घर में मुझे सब चूजा कहकर बुलाते है इसलिए मुझे इस नाम की आदत सी हो गई है।
वरुण ने फुकरे के अपने इस सपने देखने के किरदार के बारे में रियल लाइफ से जुड़ी एक घटना भी शेयर की। उन्होने कहा कि ऐसा ही एक बार उनके साथ रियल लाइफ में हुआ था। मैने एक बार सपना देखा था जिसमें मैने देखा कि मुझे इस फिल्म के लिए अवार्ड मिल रहा है। वो सपना सच हुआ और मुझे अवार्ड भी मिला।

Recommended Video

आगे वरुण ने बताया कि सपने जिस तरह की स्पीच वो अवार्ड मिलने के बाद दे रहे थे वैसी ही सुबह उठने के बाद मैने लिख ली। ये वो समय था जब मेरा नाम भी इस अवार्ड के लिए शामिल नहीं किया गया था। वरुण का कहना है कि अगर इसकी अगली फिल्म आती है तो वो इसका हिस्सा जरूर बनना चाहेगे। क्योंकि वरुण कहते है कि इस फुकरे सीरीज ने उनकी लाइफ पूरी तरह से बदल दी है।


Click it and Unblock the Notifications