भारतीय वायुसेना के अधिकारियों संग वरुण धवन ने बिताए 2 दिन, साझा किया अनुभव
अभिनेता वरुण धवन और श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' को लेकर बिजी चल रहे हैं। इस बीच वरुण धवन ने भारतीय वायुसेना के अधिकारियों के साथ समय बिताया। दो दिन बिताने के बाद उन्होंने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया। वरुण धवन इन तस्वीरों में सैल्यूट करते नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने शानदार कैप्शन भी फोटो पर लिखा।
वरुण धवन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखते हैं, 'मैंने भारतीय एयरफोर्स के साथ दो दिन बिताए जोकि काफी जादुई थे। ये मेरा आज तक का शानदार अनुभव है। मैं उन लोगों का अभारी हूं जो महिलाएं व पुरुष हमारे देश की सुरक्षा के लिए सेवा कर रहे हैं। बहुत बहुत धन्यवाद।'

वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' को लेकर बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म में उनके अलावा श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही भी नजर आने वाली हैं। रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित इस फिल्म को रिपब्लिक डे के मौके पर 24 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही धमाल मचा दिया है, अब देखना ये है कि फिल्म फैंस को कितनी पसंद आती है।
कुली नंबर 1 में भी आएंगे नजर वरुण धवन
सारा अली खान के साथ वरुण धवन की कमेस्ट्री 'कुली नंबर 1' में फैंस को देखने को मिलेगी। फिल्म की शूटिंग जारी है और इसका फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज हो चुका है। वरुण की ये फिल्म 1997 में आई गोविंदा की फिल्म 'कुली नंबर 1' का रिमेक है। जिसे डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था।


Click it and Unblock the Notifications











