कुली नंबर 1 की ओलचना पर बेहद दुखी वरुण धवन- मुझे फर्क नहीं पड़ता, खराब फिल्में भी करता हूं
साल 2020 में कई फिल्में रिलीज हुईं। लेकिन सबसे बड़ी फिल्म की फेहरिस्त में अक्षय कुमार की लक्ष्मी के बाद दूसरा नाम केवल वरुण धवन और सारा अली खान की बहुप्रतिक्षित फिल्म कुली नंबर 1 का रहा है। अपने पिता डेविड धवन के निर्देशन में वरुण धवन की इस फिल्म ने रिलीज के साथ कोई रिकॅार्ड नहीं तोड़ा।
कोरोना काल में ओटीटी पर रिलीज होने वाली ये फिल्म दर्शकों की उम्मीद पर खरी नहीं उतरी। साथ ही सोशल मीडिया पर फिल्म को जमकर ट्रोल किया गया। साल 1995 में गोविंदा और करिश्मा कपूर की कुली नंबर 1 की रीमेक होने के कारण इस नई कुली नंबर 1 को कमजोर बताया गया। यहां तक कि वरुण धवन और सारा अली खान की एक्टिंग और कॅामेडी के साथ एक्शन सीन का भी काफी मजाक बनाया गया।

बतौर एक्टर वरुण धवन के लिए फिल्म की आलोचना काफी मायने रखती है। ऐसे में एक न्यूज पोर्टल से बातचीत में वरुण धवन ने कुली नंबर 1 को मिली निगेटिव प्रतिक्रिया पर अपनी राय जाहिर की।


Click it and Unblock the Notifications