..................... Varun Dhawan Apologises For Nepotism Barb At IIFA 2017 - Hindi Filmibeat

आईफा 2017 में किए नेपोटिज्म एक्ट पर वरुण धवन ने माफी मांगी

एक्टर वरुण धवन ने आईफा में नेपोटिज्म एक्ट के लिए माफी मांगी है।

By Shweta

कुछ दिनों पहले न्यूयॉर्क में आईफा 2017 संपन्न हुआ जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे।इस दौरान वरुण धवन ने 'परिवारवाद ने धूम मचाया' बयान दिया था जिसपर उन्होंने माफी मांग ली है। आपको बता दें कि इस दौरान सैफ अली खान और करण जौहर शो होस्ट कर रहे थे और वरुण धवन को बेस्ट कॉमेडी एक्टर का अवार्ड मिला था।

वरूण धवन स्टेज पर बेस्टर एक्टर कॉमेडी का अवार्ड लेने आए थे और अवार्ड लेने के बाद, उन्होंने करण जौहर से पूछा कि चूंकि वो बाहुबली के प्रोड्यूसर हैं, क्या वरूण को बाहुबली 3 में रोल देंगे?इस पर करण जौहर का कहना था कि ऐसा नहीं हो सकता। तभी सैफ ने कहा कि तुम यहां तुम्हारे पप्पा की वजह से हो वरूण, टैलेंट नहीं।

actor-varun-dhawan-apologies-for-nepotism-barb-at-iifa-2017

इस पर वरूण ने सैफ से कहा कि सैफू आप भी अपनी मम्मा की वजह से। दोनों ने करण जौहर को देखा तो उन्होंने भी माना कि उनके पास भी पप्पा है। इस पर सैफ और वरूण दोनों ने चुटकी लेते हुए कहा कि तुम्हारी फिल्म में वो गाना था ना - बोले चूड़ियां, बोले कंगना....कंगना। इस पर करण जौहर ने दो टूक कहा कि कंगना ना ही बोले तो अच्छा है।

इस मामले में वरुण धवन ने ट्विटर पर सबसे माफी मांगी और कहा कि ""मैं माफी मांगता हूं और अफसोस जताता हूं..अगर मैंने किसी को उस एक्ट से तकलीफ या चोट पहुंचाई है तो मैं तहेदिल से माफी मांगता हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X