#DJ बॉबी देओल ने अपने गाने बजाए और लोगों ने मांगे पैसे वापस

By Shweta

वैसै तो अगर कोई एक्टर या एक्ट्रेस बॉलीवुड में ना चले तो वो कोई ना कोई बिजनस या कुछ ऐसा शुरू कर ही देता है। अब ट्विंकल खन्ना को ही देख लीजिए वो बॉलीवुड में तो नहीं चली लेकिन राइटर और इंटिरियर डेकोरेशन जैसी चीजों में उन्हें खूब सफलता मिली।

बॉबी देओल भी वैसे ही बॉलीवुड स्टार्स में से हैं जो आते ही छा तो गए लेकिन अचानक गायब हो गए। काफी सालों से बॉबी देओल किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। बॉबी देओल को डीजे का शौक हमेशा से ही था, वो पहले भी दूसरे देशों में ये कर चुके हैं लिहाजा उन्होंने दिल्ली के एक कल्ब के लिए ये करने का सोचा।

Bobby Deol

वैसे सबकुछ तो ठीक था लेकिन कुछ ठीक नहीं था तो वो ये कि बॉबी देओल डीजे बनकर जो पहला गाना बजाया वो गुप्त का दुनिया हसीनो का मेला था, यहां पब्लिक तो डीजे बॉबी देओल के गाने पर झूमने के लिए तैयार थी लेकिन पहला ही गाना ऐसा था कि लोग मायूस हो गए।

मजेदार बात ये है कि बॉबी देओल के नाम पर टिकट के दाम काफी ज्यादा रखे गए थे लेकिन पब्लिक कुछ खास इंज्वॉय नहीं की इसलिए अब टिकट के पैसे वापस करने की मांग कर रही है। बॉबी देओल तो अपने करियर की दूसरी पारी शुरू करना चाहते थे लेकिन सब कुछ गड़बड़ हो गया।

खबरों के अनुसार, बॉबी देओल को डीजे नाइट में सेलेब्रिटी गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था और अपने डीजे प्रेम के चलते बॉबी मना ना कर सके। बॉबी मुंबई से दिल्ली पहुंचे और बन गए डीजे वाले बाबू।

बॉबी देओल आखिरी बार यमला पगला दिवाना 2 में नजर आए थे उसके बाद वो फिल्मों में नजर नहीं आए। पिछले दिनों खबरें जरूर आ रही थी कि बॉबी देओल अपना लुक किसी फिल्म के लिए बदले हैं लेकिन वो फिल्म भी डिब्बा बंद हो गई।

अक्सर बॉबी क्रिकेट खेलते नजर आते हैं और वो काफी अच्छा क्रिकेट भी खेलते हैं। फिलहाल सनी देओल ने ये जरूर कहा था कि वो बॉबी के लोकर एक फिल्म बनाएंगे लेकिन उसके बारे में ज्यादा कुछ अभी पता नहीं चल पाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X