CAA के विरोध में आए एक्टर थलापति विजय, बोले- तमिलनाडु में ना लागू होनें दे ये कानून...

thalapathy vijay

सीएए कानून पारित हो चुका है और लोग लगातार इसका जश्न मना रहे हैं। इस कानून के पास होने के बाद दूसरे देशों से आने वाले हिंदुओं को भारत की नागरिकता दी जाएगी। जैसे ही ये खबर सामने आई लोग खुश हैं लेकिन कुछ लोगों को ये कानून बिल्कुल पसंद नहीं आया है।

इस लिस्ट में एक नाम साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय का भी है। उन्होने इस बिल का विरोध करते हुए तमिलनाडु सरकार से गुजारिश की है इसको अपने राज्य में लागू ना होने दें। एक्टर ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट करते हुए इस कानून का विरोध किया है।

उन्होने लिखा, ''देश में नागरिकता संशोधन कानून 2019 और ऐसा कोई भी कानून लागू नहीं किया जा सकता है, क्योंकि देश में पहले से ही भाईचारा है, तो फिर ऐसे फालतू कानून की क्या जरूरत है'।

मैं तमिलनाडु सरकार से गुजारिश करता हूं कि इस कानून को राज्य में लागू ना होने दिया जाए।'' जैसे ही उनका ये पोस्ट सामने आया लोग हैरान हैं। उनको लेकर लोग अलग अलग राय रख रहे है। सभी जानते हैं कि हाल ही में थलापति विजय ने राजनीति में एंट्री मारी थी और ये उनका पहला मास्टर स्ट्रोक कहा जा रहा है।

इस कानून का विरोध करने वाले वो अकेले हीं हैं बल्कि इस लिस्ट में AIMIM के सदर असदुद्दीन ओवैसी भी शामिल हैँ। हालांकि देखने वाली बात होगी कि इसपर किस तरह की राजनीति होगी।

वर्कफ्रंट

फिल्मों से राजनीति में आए थलापति विजय ने पूरी तरह से इंडस्ट्री नहीं छोड़ी है। लेकिन कुछ समय तक वो इससे दूरी बनाकर रखेंगे। उनका आखिरी बार फिल्म लियो में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार संजय दत्त भी नजर आए थे। फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की थी। अब देखने वाली बात होगी कि वो कब फिल्मों में वापसी करते हैँ। फिलहाल उनका पूरा फोकस लोकसभा चुनाव 2024 पर है।

Read more about: thalapathy vijay
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X