तापसी पन्नू की फिल्म लूप लपेटा से ताहिर राज का लुक रिलीज, एक्टर ने किया किरदार के बारे में खुलासा

बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता ताहिर राज भसीन ने 'लूप लपेटा' में पेश किया जाने वाला अपना लुक रिलीज कर दिया है, जो रोमांटिक लीड के तौर पर उनकी पहली फिल्म भी है। इस खूबसूरत और विचित्र किस्म के किरदार को लेकर ताहिर राज भसीन ने ढेर सारी बाते कीं।

इस किरदार में वह एक नोज पिन और पुराने जमाने का चश्मा पहने नजर आ रहे हैं। लूटमार वाली इस फिल्म में वह सत्या की भूमिका निभा रहे हैं और उनकी जोड़ी तापसी पन्नू के साथ बनाई गई है।

ताहिर बताते हैं, ''सत्या एक बेअदब व्यक्ति है। मैं इस फिल्म में जोखिम उठाने वाले एक दिलकश आदमी की भूमिका निभा रहा हूं और इस किरदार को निभाते हुए कमाल का वक्त गुजरा है! अपने आशावादी दृष्टिकोण और जीवन के प्रति जिजीविषा के मामले में यह किरदार बेबाक, विचित्र और गजब है।

मैं उसे बिना बादलों वाली उम्मीद की एक किरण कहता हूं। वह एक ऐसा चालबाज शख्स है, जो पूरे दिल से यकीन करता है कि पूरी कायनात उसके ही हक में साजिश रचा करती है। अपने लुक में वह भूरे रंग की एक ढीली-ढाली शर्ट पहने हुए है, उसने नाक भी छिदवा रखी है और पुराने जमाने का चश्मा लगाता है। स्टायल वाले ये सारे तत्व उसके एक शांतचित्त विद्रोही होने के व्यक्तित्व पर खरा उतरने के मद्देनजर रचे गए हैं''

टेक्सटाइल मिल में शूट किया गया

टेक्सटाइल मिल में शूट किया गया

ताहिर के इस लुक से फिल्म के लिए एक टेक्सटाइल मिल की सेटिंग का खुलासा भी होता है। इसके बारे में पूछने पर उन्होंने बताया, "सत्या के लुक वाली तस्वीर उस सीन से ली गई है, जिसे 'लूप लपेटा' के लिए एक परित्यक्त टेक्सटाइल मिल में शूट किया गया था। निर्देशक आकाश भाटिया की नजर में लोकेशन फिल्म की मूलभूत और अंतर्निहित किरदार हैं।

फिल्म की रिलीज डेट

फिल्म की रिलीज डेट

वे कहानी और फिल्म के रचना संसार की अनुभूति का एक विजुअल असर छोड़ती हैं। जी हां, टेक्सटाइल मिल वाली यह खास लोकेशन कहानी के प्लॉट में एक केंद्रीय भूमिका निभाती है, लेकिन यह जानने के लिए कि सत्या वहां कैसे और क्या कर रहा है, फिल्म के रिलीज होने की तारीख का इंतजार कीजिए। इस वक्त तो मैं इतना ही कह सकता हूं कि वह एक पागलपन भरा सफर साबित होगा!।''

रोमांचक और उत्तेजक अनुभव

रोमांचक और उत्तेजक अनुभव

ताहिर 'लूप लपेटा' में सर्वोत्कृष्ट बॉलीवुड हीरो की भूमिका निभाने का लुत्फ उठा रहे हैं। उनका कहना है, "सर्वोत्कृष्ट बॉलीवुड हीरो की भूमिका निभाना बेहद रोमांचक और उत्तेजक अनुभव रहा। जब आप बॉलीवुड का अपना डोज लेते हुए बड़े होते हैं, तो यह एक बेहद परिचित इलाका जान पड़ता है।

रोमांटिक केमिस्ट्री

रोमांटिक केमिस्ट्री

सत्या एक ऐसा खामोश और शांतचित्त विद्रोही है, जिससे आपके माता-पिता दूर ही रहने की सलाह देते हैं। निर्देशक आकाश भाटिया और निर्माता द्वय अतुल कस्बेकर व तनुज गर्ग ने इस हीरो की स्टायल और अक्लमंदी का स्क्रिप्ट के साथ रचनात्मक तालमेल बिठाने में अपना दिल उड़ेल कर रख दिया है। खूबसूरत तापसी पन्नू का मेरे अपोजिट होना ऑनस्क्रीन रोमांटिक केमिस्ट्री में जान डाल देता है, और यह कमाल के मजे और सीख देने वाला अनुभव भी था।''

तापसी पन्नू की फिल्में

तापसी पन्नू की फिल्में

तापसी इस फिल्म के अलावा शबाश मिट्ठू में भी नजर आएंगी। जिसके लिए इन दिनों वह जमकर पसीना बहा रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X