बड़े पर्दे पर अवसर मिलने से खुश हैं ताहा
प्रसिद्ध फिल्म निर्माता कंपनी यशराज फिल्मस के बैनर तले वर्ष 2011 में बनी फिल्म 'लव का द एंड' में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता ताहा शाह धर्मा निर्माण कंपनी की फिल्म 'गिप्पी' में अवसर मिलने से काफी खुश हैं।
ताहा ने गुरुवार को एक साक्षात्कार में कहा, "यश राज प्रोडक्शनस के साथ काम करने के बाद अब मैं धर्मा प्रोडक्शनस के साथ काम कर रहा हूं। इसलिए मेरा मानना है कि अच्छी निर्माता कंपनी और अच्छे सह कलाकारों के साथ काम करना मेरे कॅरियर के लिए बेहतर है।"
निर्देशक सोनम नायर की फिल्म 'गिप्पी' की कहानी एक किशोरी की यात्रा पर आधारित है। 10 मई को प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म में दिल्ली की रिया विज मुख्य भूमिका निभा रही है।
फिल्म के कलाकारों के बारे में बातचीत करने पर ताहा ने कहा, "फिल्म में सभी कलाकार नए हैं। मैं भी सिर्फ एक फिल्म पुराना हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications












