सुशांत सिंह राजपूत केस कोर्ट में दर्ज- सलमान खान समेत इन 8 सितारों पर आई मुसीबत, होगी सुनवाई
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का मामला अब कोर्ट पहुंच चुका है। 14 जून को अभिनेता ने अपने मुंबई आवाज पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिससे उनके चाहने वाले, परिवार और फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। फिलहाल इस केस पर पुलिस की जांच चल रही है। लेकिन लोगों का कहना है कि बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म की वजह से सुशांत लंबे समय से डिप्रेशन में थे।
वहीं, एडवोकेट सुधीर कुमार ओझा ने इस मामले में 8 बॉलीवुड सितारों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिसमें सलमान खान, आदित्य चोपड़ा, करण जौहर, साजिद नाडियाडवाला, संजय लीला भंसाली, एकता कपूर, दिनेश विजन, भूषण कुमार जैसे नाम शामिल हैं। यह केस बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट में दर्ज किया गया है। जिसकी अगली सुनवाई 3 जुलाई को होगी। इस मामले में गवाह के तौर पर कंगना रनौत का नाम डाला गया है।

अधिवक्ता सुधीर ओझा ने इन सभी सितारों के खिलाफ धारा 306,109,504,506 IPC के तहत परिवाद दायर किया है। और आरोप लगाया है की सुशांत सिंह राजपूत के खिलाफ षडयंत्र किया गया था। उन्हें बिहारी होने के कारण बायकॉट किया गया था।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications