हास्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे सुशांत

By Staff

Sushant Singh
अक्सर नकारात्मक भूमिकाओं में दिखने वाले बालीवुड अभिनेता सुशांत सिंह अब हास्य भूमिकाओं में भी दिखाई देंगे। वह अपने आप को किसी एक छवि तक सीमित नहीं करना चाहते थे। अब वे फिल्म 'हुल्ला' और 'इडियट बाक्स' में हंसी-मजाक करते हुए दिखाई देंगे।

फिल्म 'सहर' में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले अभिनेता सुशांत ने आईएएनएस को बताया, "मैं एक सी भूमिकाओं में बंधकर नहीं रहना चाहता। मैं एक बहुआयामी अभिनेता बनना चाहता हूं। मैंने नकारात्मक भूमिकाओं के साथ ही कई फिल्मों में सकारात्मक किरदार भी निभाएं हैं। मुझे लगता है कि मैं हर तरह के किरदार के उपयुक्त हूं। मैंने हास्य फिल्म में काम करके भी बहुत आनंद लिया।"

फिल्म 'हुल्ला' में सुशांत ने एक स्टॉकब्रोकर की भूमिका में दिखाई देंगे जबकि फिल्म 'इडियट बाक्स' में उन्होंने टेलीविजन चैनल के प्रमुख का किरदार निभाया है।

गौरतलब है कि रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'जंगल' में क्रूर हत्यारे दुर्गा नारायण चौधरी की नकारात्मक भूमिका के लिए सुशांत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का 'आईफा' पुरस्कार दिया गया था।

सुशांत की इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों में मणि शंकर की फिल्म 'मुखबिर', संजय चौहान की 'लाहौर' और रमेश खेटकर की फिल्म 'टॉस' प्रमुख हैं जिनमें वे मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X