लाल किला उपद्रव में आरोपी बने दीप सिद्धू संग सनी देओल की फोटो हुईं वायरल, बवाल मचने के बाद दी सफाई

बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्टर सनी देओल एक बार फिर चर्चा में हैं। गणतंत्र दिवस पर किसान आंदोलन में लाल किला उपद्रव में आरोपी बने दीप सिद्धू संग एक्टर सनी देओल की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसके बाद से सनी देओल का नाम इस घमासान में लिया जाने लगा। अब सनी देओल ने खुद इस मामले में सफाई जारी की है। दरअसल दिल्ली में किसान आंदोलन में ट्रैक्टर रैली की आड़ में लाल किला व देश की राजधानी में कई जगहों पर उपद्रव मचाया गया। 26 जनवरी की इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया।

sunny deol

इस घटना में मुख्य आरोपी दीप सिद्धू को बताया जा रहा है। जिसकी कई फोटोज अभिनेता सनी देओल व पीएम मोदी के साथ की वारल हो रही हैं। इसके बाद हुआ ये कि सोशल मीडिया पर इस घटना को सरकार को प्रायोजित बताया गया। अब सनी देओल ने ट्विटर पर सफाई पेश की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, आज लाल क़िले पर जो हुआ उसे देख कर मन बहुत दुखी हुआ है, मैं पहले भी, 6 दिसंबर को, ट्विटर के माध्यम से यह साफ कर चुका हूं कि मेरा या मेरे परिवार का दीप सिद्धू के साथ कोई संबंध नही है।जय हिन्द.

बता दें दीप सिद्धू को पंजाबी एक्टर व सोशल एक्टिविस्ट बताया जा रहा है। जिनकी कई फोटोज सोशल मीडिया पर वारल हो ही हैं। उन्होंने पंजाबी फिल्म रमता जोगी से डेब्यू किया था। दीप ने लॉ में डिग्री हासिल की। बताया जा रहा है कि दीप सिद्धू सनी देओल के साथ 2019 सहयोगी रहे।

बता दें सनी देओल गुरदास पुर की सीट से चुनावों में जीते। वह बीजेपी की ओर से सांसद हैं। इन दिनों वह एक्टिंग से दूर राजनीति को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X