पिता के स्ट्रगल को याद कर भावुक हुए सुनील शेट्टी, 'वह सफाईकर्मी थे लेकिन इसमें कोई शर्म नहीं'
सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर के दूसरे सीज़न में अभिनेता सुनील शेट्टी और करिश्मा कपूर बतौर गेस्ट जज बनकर पहुंचे थे। इस शो में दोनों कलाकारों ने जमकर मस्ती की और डांस परफ़ॉर्मेंस का लुत्फ़ उठाया। शो के दौरान अभिनेता सुनील शेट्टी बीते दिनों को याद करते हुए भावुक भी हो गए। सुनील शेट्टी ने अपने और अपने पिता के संघर्ष के बारे में बताते हुए इमोशनल हो गए थे।
सुनील शेट्टी ने बताया कि उनकी ज़िंदगी में पिता वीरप्पा शेट्टी उनके हीरो हैं। सुनील शेट्टी ने बताया कि जिस तरह की अविश्वसनीय जिंदगी जी है उसे देखते हुए उन्हें गर्व होता है। सुनील शेट्टी बताता हैं कि उनके पिता 9 साल की उम्र में मुंबई आ गए थे। वे मुंबई में साफ़-साफाई का काम करते थे। सुनील शेट्टी आगे बताते हैं कि उनके पिता ने साफ़-सफाई का काम करते करते एक दिन मैनेजर बने और फिर सभी इमारतों के मालिक बन गए।

सुनील शेट्टी बताते हैं कि उनके पिता सफ़ाई कर्मचारी थे लेकिन उन्हें इस बात को लेकर कभी शर्मींदगी महसूस नहीं की। सुनील शेट्टी आगे बताते हैं कि उनके पिता अक्सर कहा करते थे कि जो भी काम करो उसे पूरे दिल और गर्व के साथ करो। सुनील शेट्टी कहते हैं कि गुज़ारे के लिए जो कुछ भी उनके पिता कहा उसपर उन्होंने कभी शर्म नहीं की।
इंडियाज बेस्ट डांसर के इस एपिसोड में बतौर गेस्ट आई करिश्मा कपूर ने बताया कि उन्होंने सुनील शेट्टी के पिता को देखा है। अक्सर वे सुनील शेट्टी के साथ सेट पर शूटिंग देखने के लिए आया करते थे। करिश्मा कपूर ने बताया कि उन्हें अपने बेटे के काम पर गर्व होता था।


Click it and Unblock the Notifications











