सोनू सूद ने बोला- कोरोना में भेजा लाखों लोगों को घर, ट्रेन कैंसल हुई हजारों लोग मेरे घर के बाहर खड़े थे
साल बदल गया है। सोनू सूद के नाम की चर्चा अभी भी वैसी है। 2021 में सोनू सूद को असली सुपरहीरो की कैटेगरी में लाकर खड़ा कर दिया है। वो भी पिछले साल कोरोना में प्रवासी मजदूरों से लेकर हर जरूरतमंदों तक अपनी मदद पहुंचाने के कारण।
सोनू सूद ने मीडिया के सामने भी हमेशा खुलकर अपना पक्ष रखा है और बताया है कि कैसे वह आने वाले समय में भी लोगों के लिए अपने हाथ बढ़ाते रहेंगे। हाल ही में एक चैनल में की गई लंबी बातचीत में सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों की पहली मदद करने से लेकर अभी तक का जो उनका पूरा सफर प्लानिंग रही है, उसका जिक्र किया है।

आज तक से की गई बातचीत में सोनू सूद ने बताया है कि साउथ और बॅालीवुड में कुछ फिल्में की तो मुझे लगा कि बहुत बड़ा काम कर लिया है। लेकिन पिछले 8 महीनों में मैंने जो किया तब अहसास हुआ कि असली डिस्कवरी विस्तार तो ये ही है।
गौरतलब है कि आगे की प्लानिंग पर सोनू सूद ने बताया कि वह साल 2021 में लोगों का इलाज करवायेंगे। मां के नाम पर स्कालशिप शुरू की है। नौकली, इलाज और पढ़ाई पर उनका फोकस होगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई मदद करना चाहता है तो वो आगे आएं।


Click it and Unblock the Notifications











