किसानों के लिए सोनू सूद का बरसा प्यार, आंदोलन के लिए दो शब्दों में लिखी इतनी बड़ी बात
किसान आंदोलन को लेकर आम से लेकर खास यानी कि सेलेब्स भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय दे रहे हैं। इस बीच दिलजीत दोसांझ, प्रियंंका चोपड़ा और कई स्टार्स ने खुले तौर पर किसानों के समर्थन में अपनी राय जाहिर की। सरकार से ये भी अपील की कि किसानों से बातचीत कर उनके हित में चर्चा होनी चाहिए। इस बीच सोनू सूद ने दो शब्द में केवल किसानों के लिए अपना ऐसा समर्थन दिया जिसकी जमकर तारीफ हो रही है।
Recommended Video
सोनू सूद ने जाहिर कर दिया है कि वो केवल काम के ही नहीं बातों के भी धनी हैं। सोनू सूद ने किसानों के समर्थन में ट्वीट किया है केवल कुछ अल्फाज में किसानों के हित के लिए बहुत बड़ी बात कह दी है। उनका ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस भी इस पर तेजी से रिएक्शन दे रहे हैं।

सोनू सूद ने लिखा है कि किसान का दर्जा मां-बाप से कम नहीं है। इसके साथ उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए लिखा है कि किसान हैं तो हम हैं। उनके इस कम शब्दों में बोली गई इतनी बड़ी बात की जमकर तारीफ हो रही है। इससे पहले 3 दिसंबर 2020 को सोनू सूद ने ट्वीट में लिखा था कि किसान हैं हिंदुस्तान।
आपको बता दें कि किसान आंदोलन को लेकर दिलजीत दोसांझ और कंगना रनौत के बीच होने वाली बहस भी काफी चर्चित रही। दिलजीत दोसांझ ने किसानों को दिल्ली की ठंड से बचाने के लिए 1 करोड़ का दान भी दिया ताकि उनके ठंड बचाव के लिए आंदोलन में सुविधा दी जा सके।


Click it and Unblock the Notifications