किताब में खुद को मसीहा बोलने पर ट्रोल हुए सोनू सूद का मुंहतोड़ जवाब- सब पेड है, सपने में नहीं सोचा
नए साल के आगमन के साथ भी सोशल मीडिया पर ट्रोल करने का माहौल बना हुआ है। एक्टर सोनू सूद ने साल 2020 से लेकर नए साल के आने के बाद भी लोगों के लिए अपनी मदद के हाथ खुले रखे हैं। कोरोना काल के इस मसीहा पर पिछले दिनों एक किताब लिखी गई। सोनू सूद ने खुद इसका एक वीडियो शेयर किया। किताब का नाम रखा गया आई एम नो मसीहा। यानी कि मैं मसीहा नहीं हूं।
ये मसीहा शब्द तब सामने आया, जब सोनू सूद ने मजदूरों को उनके घर भेजने से लेकर हर जरूतमंदों तक खुद को पहुंचाकर मसीहा बनने का काम किया। उनके नाम से मंदिर बनवाए गए। सोनू सूद की पूजा भी कई जगह पर लोग अपने घर पर कर रहे हैं।

लेकिन किताब के नाम को लेकर फिलहाल सोनू सूद ट्रोल हो रहे हैं। अपनी किताब के नाम पर मसीहा शब्द इस्तेमाल किए जाने पर सोशल मीडिया पर एक वर्ग उन्हें ट्रोल कर रहा है। जिस पर सोनू सूद ने खुद प्रतिक्रिया दी है।


Click it and Unblock the Notifications











