20 करोड़ की टैक्स चोरी में शामिल अभिनेता सोनू सूद: आयकर विभाग का बयान
अभिनेता सोनू सूद पर आयकर विभाग के छापों के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का ऑफिशियल बयान सामने आया है। इस पूरे मामले में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने कहा है कि सोनू सूद व उनके सहयोगियों के खिलाफ 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की टैक्स चोरी का आरोप है। साथ ही फर्जी लेनदेन, अवैध विदेशी दान का मामला भी सामने आया है।
ANI के मुताबिक इनकम टैक्स विभाग ने सोनू सूद के खिलाफ कथित कर चोरी मामले में मुंबई, नागपुर और जयपुर में उनके कई परिसरों पर छापेमारी की थी। कर विभाग ने बयान में कहा कि सोनू सूद और उनके सहयोगियों के परिसरों में तलाशी के दौरान गैरकानूनी और आपत्तिजनक सबूत मिले हैं। सोनू सूद के एक एनजीओ को करीब 2 करोड़ का विदेशी चंदा अवैध रूप से मिला है।

आईटी ने आरोप लगाया है कि सोनू सूद ने कई फर्जी संस्थाओं और अवैध लोन्स के रूप में काफी पैसा जमा किया। आईटी विभाग ने कहा कि सोनू सूद चैरिटी फाउंडेशन ने 1 अप्रैल 2021 से अब तक 18.84 करोड़ रुपये का दान हासिल किया। लेकिन अभी तक इन पैसों में से 1.9 करोड़ रुपये अलग अलग कार्यों में खर्च किए गए लेकिन बकाया 17 करोड़ अभी भी नॉन प्रॉफिट बैंक अकाउंट में हैं।
बता दें कुछ दिन पहले आईटी विभाग की टीम ने सोनू सूद से जुड़े स्थानों पर छापेमारी की। करीब 20 घंटे की ये छापेमारी थी जहां उनके घर और ऑफिस समेत कई ठिकानों पर रेड की गई।
बता दें कोरोना काल में सोनू सूद मजदूरों व जरूरतमंदों की मदद करने के बाद काफी सुर्खियों में रहे। वह आज भी मसीहा के रूप में जाने जाते हैं। हाल में ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी उन्होंने मुलाकात की। दिल्ली सरकार ने सोनू सूद को देश के मेंटॉर कार्यक्रम के ब्रांड अंबेसडर भी बनाया।


Click it and Unblock the Notifications











