साक्षी मर्डर केस पर सोनू सूद का फूटा गुस्सा, लोगों को सुनाई खरी खोटी और इस अपराध को लेकर जताया दुख

Sonu Sood on Sakshi Murder Case

Sonu Sood on Sakshi Murder Case: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, हमेशा ही लोगों को लेकर, उनकी समस्याओं को लेकर और दूसरे मुद्दे पर भी अपनी बात सोशल मीडिया के जारिए से बयां करते रहते हैं। हाल ही में जब दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली घटना साक्षी मर्डर केस हुआ तो इस पर सोनू सूद ने रियक्ट करते हुए ट्विट किया।

दरअसल बात ऐसी है कि, दिल्ली में 16 साल की नाबालिग लड़की की दर्दनाक हत्या ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। इस घटना पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस नृशंस हत्या पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

इसी कड़ी में फिल्म एक्टर सोनू सूद ने नाबालिग लड़की के मर्डर केस पर अपना दुख जताया है। साक्षी मर्डर केस में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सोनू सूद ने उन लोगों की क्लास लगाई है, जो घटनास्थल पर बस मूर्ति बनकर तमाशा देख रहे थे।

ट्विट करके सोनू सूद ने लिखा, काश किसी में उस आदमी को जोर से लात मारने की हिम्मत होती, जिसने दिल्ली में 16 साल की साक्षी को चाकू मार दिया। एक दर्शक बनकर अपने आसपास हो रहे अपराध को नजरअंदाज करना कायराना हरकत है। माता-पिता ने अपनी बेटी को खो दिया, क्योंकि साहिल ने उनकी बेटी को चाकू से मार दिया। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि कोई भी उसे बचाने के लिए आगे नहीं आया।

सोनू के इस ट्विट के बाद हर कोई अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। इसको लेकर कई सारे वीडियो, मीम्स और फोटोज सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे हैं, जाहिर है कि इस तरह की घटना पहली बार नहीं हुई हैं और ना ही सोशल मीडिया पर इस तरह की बातें पहली बार हो रही है।

रविवार को दिल्ली के रोहिणी इलाके में साहिल नाम के लड़के ने बीच सड़क में एक 16 साल की लड़की साक्षी की सरेआम हत्या कर दी थी। पहले उसने साक्षी पर चाकू से कई वार किए और जब मन नहीं भरा तो उसे पत्थर से कुचल दिया। दुख की बात ये थी कि, जब साहिल ऐसी बेरहमी कर रहा था, तब वहां मौजूद लोग सिर्फ तमाशा देख रहे थे, किसी ने भी उस लड़की की मदद नहीं की। फिलहाल, साहिल पुलिस की गिरफ्त में है।

बात करें सोनू सूद की प्रोफेशनल लाइफ की तो वह जल्द ही रियलिटी शो 'रोडीज 19' में दिखाई देंगे। इसके अलावा वह अपकमिंग फिल्म 'फतेह' में जैकलीन फर्नांडिस के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। फैंस सोनू सूद की फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

Read more about: sonu sood sakshi murder case
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X