अक्षय कुमार के साथ कर चुके हैं काम..मदद के लिए लगाई गुहार
जॉली एलएलबी 2 में अक्षय कुमार के साथ काम करने वाले सीताराम पंचाल फेफड़े के कैंसर से पीड़ित हैं और उन्होंने मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए अपनी समस्या से सबको अवगत कराया है और कहा है कि उन्हें मदद की सख्त जरूरत है।
[प्रभास का नया लुक..HOT और क्यूट..आते ही हो गई वायरल ]
एक्टर सीताराम पंचाल ने पान सिंह तोमर, पीपली लाइव, जॉली एलएल बी 2, सल्मडॉग मिलिनेयर, बैंडिट क्वीन जैसी फिल्मों में काम करके बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा है कि "भाइयों मेरी मदद करो मैं कैंसर के कारण परेशान चल रहा हूं। आपका कलाकार भाई सीताराम"।

सीताराम पंचाल को कैंसर के बारे में 2014 में पता चला और लेकिन फिर भी वो फिल्मों में काम करते रहे। उनके पोस्ट के बाद लोग उनकी मदद के लिए आगे भी आ रहे हैं। फिलहाल 10 महीने से वो बेड रेस्ट पर हैं और कोई भी काम करने की स्थिति में नहीं हैं।
सीने और टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन भी सीताराम पंचाल की मदद के लिए आगे आ गया है। अपने फेसबुक पेज पर एसोसिएशन ने लोगों से सीताराम की मदद करने के लिए अपील भी की है।


Click it and Unblock the Notifications