शेरशाह की शूटिंग दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक्सीडेंट- जानिए कहां पर आईं हैं गंभीर चोटें
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा काफी समय से फिल्म शेरशाह की शूटिंग कर रहें हैं जो कि कारगिल के वीर विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित है। इस समय सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर एक ऐसी खबर आ रही है जो कि उनके फैंस को काफी दुखी कर सकती है। दरअसल बाइक चलाते समय सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक्सीडेंट हो गया जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गए हैं। इस दुर्घटना में उनके हांथ और पैंरों में चोटें आईं हैं। इस घटना के बाद ये काफी ज्यादा वायरल हो रही है और उनके फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।
दरअसल शूट खत्म करने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा बाइक राइडिंग कर रहे थे और उनकी बाइक फिसल गई जिससे ये घटना हो गई। उनको तुरंत पास के आर्मी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

इसके बाद डॉक्टर्स ने उनको करीब एक सप्ताह तक आराम करने को कहा है। इसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा शूटिंग पर वापस जा सकते हैं। कुछ समय पहले ही सिद्धार्थ मल्होत्रा ने चंडीगढ़ का शूटिंग शेड्यूल पूरा किया है।
यह फिल्म करगिल में शहीद हुए परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा पर बन रही है। सिद्धार्थ इसमें लीड रोल में नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया में सेट से जो तस्वीरें सामने आती हैं उनकी काफी ज्यादा चर्चा होती है। इस फिल्म के लिए अभी से लोग सिद्धार्थ की जमकर तारीफ कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications