..................... Actor Siddharth Shukla caught under ‘Drunk and Drive’ case - Hindi Filmibeat

BAD: कभी कार एक्सिडेंट तो कभी ड्रिंक एंड ड्राइव करते हैं ये एक्टर

न्यू ईयर के मौके पर 'ड्रिंक एंड ड्राइव' का केस काफी ज्यादा देखा जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि मशहूर टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में शिव का किरदार निभा रहे एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को भी बीती रात ड्रंक एंड ड्राइव के मामले में पकड़ा गया।

Siddharth Shukla

जी हां, मामला बुधवार रात का है, जब जुहू में ट्रैफिक पुलिस ने सिद्धार्थ को नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए पकड़ा। उनके खिलाफ ड्रंक एंड ड्राइव का मामला दर्ज किया गया। उनकी जांच करने के बाद कार और लाइसेंस जब्त कर लिया गया। लेकिन, फिर पुलिस ने उन्हें 2000 रुपये जुर्माना देने के बाद जाने दिया। सिद्धार्थ को गुरुवार की सुबह कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है।

आपको बता दें, पिछले महीने ही सिद्धार्थ की कार एक्सिडेंट की घटना भी काफी चर्चे में आई थी। बहरहाल, एक्सिडेंट में पता नहीं लग पाया कि गलती किसकी थी। इतना ही नहीं, पिछले साल अक्टूबर में जुहू सर्कल पर ही सिद्धार्थ गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए थे, जब वो यहां से अपनी गाड़ी में गुजर रहे थे। उस वक्त उन्हें 15 दिन के बेस्ट रेस्ट की सलाह दी गई थी।

गौरतलब है कि, सिद्धार्थ शुक्ला करण जौहर की फिल्म 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' में भी काम कर चुके हैं। लेकिन सिद्धार्थ आम तौर पर दर्शक अपने पसंदीदा एक्टर्स को ड्रिंक एंड ड्राइव जैसे केस में फंसा देखना पसंद नहीं करते। लिहाजा, कहीं ऐसा न हो, आपके इन हरकतों का असर आपकी फैन फॉलोइंग पर दिखने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X