..................... Actor Siddharth Mocked On Allu Arjun Film Pushpa 2 Patna Event Crowd - Hindi Filmibeat

पटना में 'पुष्पा 2' के इवेंट में जुटी भीड़ को लेकर एक्टर सिद्धार्थ ने कसा तंज, बोले- जेसीबी की खुदाई में भी...

Siddharth On Pushpa 2 Event Crowd

Siddharth On Pushpa 2 Event Crowd: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' इस समय सिनेमाघरों में धमाल मचाती हुई नजर आ रही है। फिल्म की रिलीज से पहले ही प्रमोशन काफी धमाकेदार हुआ और पटना में ट्रेलर लॉन्च भी किया गया था। ट्रेलर लॉन्च के दौरान बहुत ज्यादा भीड़ भी उमड़ी हुई थी। लेकिन अब ट्रेलर लॉन्च पर जुटी हुई भीड़ पर हाल ही में एक्टर सिद्धांत ने कमेंट कर दिया है।

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ ने फिल्म 'मिस यू' का प्रमोशन किया और इस दौरान अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का कथित तौर पर मजाक भी बना दिया। बता दें कि इसी के चलते एक्टर की आलोचना भी हो रही है। दरअसल सिद्धार्थ ने पटना में हुए ट्रेलर लॉन्च की इवेंट में उमड़ी भीड़ पर अपनी राय रखी है।

कुछ खबरों के मुताबिक सिद्धार्थ का कहना था कि यह सिर्फ प्रचार की रणनीति के लिए हुआ था। इस पर सिद्धार्थ ने कहा कि "भारत में भारी भीड़ इकट्ठा होना बहुत आम बात होती है और जरूरी नहीं होता कि यह गुणवत्ता का ही प्रतीक हो।" इतना ही नहीं इस इवेंट की तुलना सिद्धार्थ ने जेसीबी खुदाई से की और इसको देखने के लिए भीड़ भी उमड़ी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सिद्धार्थ ने कथित तौर पर टिप्पणी की और कहा कि "ऐसे इवेंट में स्वाभाविक तौर पर लोग आकर्षित हो जाते हैं और बिहार में लोगों के भीड़ कोई असाधारण नहीं थी। इसीलिए अगर भीड़ का आकार गुणवत्ता के बराबर हो तो हर एक राजनीतिक दल चुनाव जीत जाएगा।"

सिद्धार्थ ने कहा कि कई बार भीड़ खाने-पीने की वजह से भी इकट्ठी हो जाती है। M9 न्यूज़ के साथ बातचीत के दौरान सिद्धार्थ ने कहा कि हमारे देश में जहां पर जेसीबी खुदाई हो रही होती है वहां पर भी भीड़ जुट जाती है। इसीलिए बिहार में अल्लू अर्जुन को देखने के लिए लोगों का इकट्ठा होना कोई असाधारण नहीं थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सिद्धार्थ के इस कमेंट पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं आ रही है।जहां एक्टर के कमेंट पर अल्लू अर्जुन के फैंस ने नाराजगी शहर की है तो वही काफी सारे लोगों का उनकी बात से सहमत होना भी देखा जा सकता है।

Read more about: siddharth pushpa 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X