अपत्तिजनक टिप्पणी के बाद अभिनेता सिद्धार्थ ने साइना नेहवाल से मांगी माफी, ट्वीट आया सामने!
अभिनेता सिद्धार्थ और बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल को लेकर कुछ दिनों से खबरें चर्चा में हैं और ये सब तब देखने को मिला था जब सिद्धार्थ ने साइना नेहवाल के लिए अपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। गौरतलब है कि साइना नेहवाल के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर अब सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी है। उनका कहना है कि उन्होने किसी भी गलत मानसिकता के साथ वो बात नहीं लिखी।
सिद्धार्थ ने बकायदा ट्वीट किया है और नोट पोस्ट किया है। इसमें अभिनेता लिखते हैं... "प्रिय साइना, मैं कुछ दिनों पहले आपके एक ट्वीट के जवाब के रूप में लिखे गए अपने अशिष्ट मजाक के लिए आपसे माफ़ी मांगना चाहता हूं। मैं कई चीजों पर आपसे असहमत हो सकता हूं लेकिन जब मैं आपका ट्वीट पढ़ता हूं तो मेरी निराशा या गुस्सा भी आता है।

, मेरे लहजे और शब्दों को सही नहीं ठहरा सकता। मुझे पता है कि मुझ पर उससे ज्यादा कृपा है।" यह कहते हुए कि उनके "वर्ड प्ले एंड ह्यूमर" का कोई दुर्भावनापूर्ण इरादा नहीं था, अभिनेता ने लिखा,
"मैं एक कट्टर नारीवादी सहयोगी हूं और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मेरे ट्वीट में कोई लिंग निहित नहीं था और निश्चित रूप से एक महिला के रूप में आप पर हमला करने का कोई इरादा नहीं था।"
"आप हमेशा मेरे चैंपियन रहेंगे।" सिद्धार्थ का ये पोस्ट काफी चर्चा में है। गौरतलब है कि सिद्धार्थ ने अपने पुराने ट्वीट में साइना नेहवाल के लिए लिखते हुए उनको 'रिहाना' कहकर बुलाया था। बुरी तरह से ट्रोल होने के बाद उन्होने साइना से माफी मागी है।


Click it and Unblock the Notifications











