गैंगस्टर शाइनी की हुई रिहाई लेकिन मीडिया से नहीं मिले

Shiney Ahuja
मुंबई। आखिरकार रेप केस में फंसे अभिनेता शाइनी आहूजा की जेल से रिहाई हो गई है, आपको बता दें कि पिछले महीने की 27 तारीख को अभिनेता को मुंबई हाईकोर्ट ने रेप केस में शाइनी को बेल दे दी गयी थी। लेकिन उनकी रिहाई आज हुई है। जेल से बाहर निकलने पर शाइनी ने किसी भी मीडिया तंत्र से बात नहीं की। जेल के बाहर उनकी पत्नी अनुपमा उनकी अपनी गाड़ी लेकर इंतजार कर रही थी , जिसमें बैठकर दोनों पति-पत्नी बाहर निकल गये।

आपको बता दें कि अपनी ही घरेलू नौकरानी के साथ रेप मामले में सजा काट रहे शाइनी ने मुंबई हाईकोर्ट में लोअर कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपनी अपील जारी की थी जिसे हाईकोर्ट ने स्वीकार करते हुए शाइनी को जमानत दे दी थी। गौरतलब है कि लोअर कोर्ट ने शाइनी को रेप केस में 7 साल की सजा सुनायी थी। शाइनी की बेल तो हो गयी है लेकिन कोर्ट ने उसे देश से बाहर जाने की इजाजत नहीं दी है, वो बिना आदेश के देश से बाहर नहीं जा सकते हैं।

आपको बता दें महेश भट्ट की खोज अभिनेता शाइनी आहूजा ने गैंगस्टर और वो लम्हे जैसी फिल्में देकर बॉलीवुड में अपना दबदबा बना लिया था जिसके चलते शाइनी की गिनती बॉलीवुड के चुनिंदा और संजिदा अभिनेता के रूप में होती थी। लेकिन साल 2009 में उनकी ही घरेलू नौकरानी ने उनके ऊपर रेप का आरोप लगाया जिसके बाद से शाइनी जेल में सजा काट रहे थे।

शाइनी के बारे में लगातार लोगों के विचार बदलते रहे हैं, कुछ का कहना था कि शाइनी को फंसाया जा रहा है, तो कुछ का कहना था शाइनी की हरकते बताती है कि वो इस तरह का जुर्म कर सकते हैं। लेकिन इस पूरे प्रकरण के बाद भी शाइनी के साथ कोई है तो वो हैं उनकी पत्नी अनुपमा, जिसने इतना दंश झेलने के बाद भी शाइनी का साथ नहीं छोड़ा। जबकि शाइनी ने खुद बयान दिया था कि उसने नौकरानी के संबध नौकरानी की मर्जी से बनाये थे। उसने उसका रेप नहीं किया है। जो कुछ भी उनके बीच में हुआ वो दोनों की मर्जी से हुआ।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X