रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट से लेकर सुशांत केस पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कही ये बातें
एक्टर और पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने उम्मीद जताई है कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत की गुत्थी को सीबीआई सुलझा लेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार और महाराष्ट्र राज्यों तथा कुछ लोगों के उंगली उठाने के कारण यह मामला उलझ गया था। सुशांत मामने की जांच सीबीआई को सौंपे जाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए शत्रुघन सिन्हा ने कहा कि हजारों मील यात्रा भी पहले कदम के साथ शुरु होती है। उन्होंने आगे कहा कि सुशांत बहुत प्रतिभाशाली एक्टर थे।
हालिए इंटरव्यू में अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने सुशांत केस व रिया चक्रवर्ती को लेकर जवाब दिया। साथ ही उन्होंने आउटसाइडर की बहस को लेकर भी जवाब दिया। अभिनेता ने कंगना रनौत का एक बार फिर समर्थन किया। इससे पहले भी कंगना रनौत की हिम्मत की वह दात दे चुके थे। बता दें कंगना रनौत कई बार सोनाक्षी सिन्हा पर निशाना साध चुकी हैं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications