अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने द केरल स्टोरी पर दिया विवादित बयान, कहा- 'चुनाव के समय ऐसी फिल्म क्यों...'

Shatrughan Sinha: हाल ही में रिलीज हुई बहुचर्चित और विवादित फिल द केरल स्टोरी लगातार सुर्खियों मे बनी हुई है, इस फिल्म को लेकर कोई ना कोई अपनी प्रतिक्रिया हर दिन दे रहा है। अब इस फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर बॉलीवुड अभिनेता राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने चुप्पी तोड़ी है। साथ ही फिल्म को लेकर बड़ा बयान देते नजर आए हैं।
गौरतलब है कि, सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी और अदा शर्मा स्टारर फिल्म 'द केरल स्टोरी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, इस मूवी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कहीं इसे टैक्स फ्री तो कहीं बैन किया जा रहा है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने 'द केरल स्टोरी' को लेकर अपने हालिया इंटरव्यू में कहा है, 'सबसे पहले, मैं यह साफ कर दूं कि मैंने द केरल स्टोरी नहीं देखी है। मैं यात्रा में इतना व्यस्त हो गया हूं कि मैंने अभी तक अपनी बेटी की वेब सीरीज 'दहाड़' तक नहीं देखी है। यह कहने के बाद मैं यह भी कहना चाहूंगा कि मैं हमेशा अभिव्यक्ति की आजादी के लिए खड़ा रहा हूं।'
हालांकि, शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'मेरा दृढ़ विश्वास है कि प्रत्येक व्यक्ति को वह कहने का अधिकार है जो वह कहना चाहता है, लेकिन किसी राज्य की कानून और व्यवस्था की कीमत पर नहीं। अगर कोई फिल्म राज्य की शांति के लिए खतरा पैदा करती है तो उस आजादी पर अंकुश लगना चाहिए। अभिव्यक्ति का अधिकार है। प्रशासन का अधिकार भी है।'
खैर यह बयान जैसे ही अभिनेता ने दिया बैसे ही इस पर सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी और यूर्जस शत्रुघ्न सिन्हा पर भड़क गए हैं। बता दे शत्रुघ्न सिन्हा, ममता बनर्जी की राजनीतिक पार्टी तृणमूल कांग्रेस के नेता हैं।
एक्टर ने ममता के जरिए फिल्म को पश्चिम बंगाल में बैन करने को लेकर कहा है, 'सुश्री ममता बनर्जी बहुत दूर की सोच रखने वाली नेता हैं। अगर उन्हें लगता है कि द केरल स्टोरी कानून और व्यवस्था की स्थिति पैदा कर सकती है, तो उनके पास इसका कारण होगा। वह भी हमेशा अभिव्यक्ति की आजादी के लिए खड़ी रही हैं। अगर उन्हें लगता है कि फिल्म एक निश्चित वर्ग के लोगों के लिए खतरनाक है, तो उन्हें वह करने का पूरा अधिकार है जो उन्हें सही लगता है।'
खैर देखना होगा कि आगे अब क्या होता है क्योंकि यह पहली बार नहीं है कि जब अभिनेता ने ऐसा बयान दिया हो और उस पर विवाद ना हुआ हो। क्योंकि विवाद तो लगातार होते ही रहे हैं परंतु शत्रुघ्न सिन्हा कभी भी शांत नहीं बैठते हैं हमेशा ही अपनी बात रखते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
