1-2 नहीं बल्कि 6 बार हुआ कैंसर.. मशहूर एक्टर की पत्नी का हाल देख आएगा तरस, शादी के वक्त थीं बला की खूबसूरत
Sharib Hashmi Wife Cancer: जिंदगी आसान नहीं है, पता नहीं कब कौन सी मुसीबत आपके दरवाजे पर दस्तक दे दे और आपकी लाइफ पूरी तरह से बदल जाए। ऐसा ही कुछ हुआ है द फैमिली मैन के एक एक्टर की पत्नी के साथ जिनकी पत्नी कैंसर से जूझ रही हैं।

हम बात कर रहे हैं शारिब हाशमी की जिन्होंने द फैमिली मैन में दमदार अभिनय के साथ लोगों का दिल जीता था। शारिब हाशमी की पत्नी नसरीन कैंसर से पीड़ित हैं और हैरान करने वाली बात ये है कि एक दो नहीं बल्कि पूरे 6 बार उनकी ये बीमारी लौटकर आई है।
शारिब हाशमी ने इसको लेकर खुलकर बात की है और इतनी इमोशनल स्टोरी सुनकर हर कोई उदास हो गया था। शारिब हाशमी का ये बयान काफी चर्चा में है और लोग दुआ कर रहे हैं कि उनकी पत्नी जल्दी ही स्वस्थ हो जाए।
8 साल से लड़ रही हैं जंग नसरीन
एक्टर का कहना है कि ये बीमारी 6 बार लौट आई है और उनकी पत्नी नसरीन पिछले 8 साल से ओरल कैंसर से जंग लड़ रही हैं। हालांकि उनकी पत्नी ने इसको लेकर कभी हार नहीं मानी। जितनी हिम्मत से नसरीन ने इस बीमारी का सामना किया है ये देखकर वो पूरे परिवार की ताकत बन गईं हैं।
अभिनेता ने खुलकर अपना दर्द बयां किया और बताया कि साल 2018 में पहली बार नसरीन के ओरल कैंसर के बारे में उनको पता चला था। फिर लाइफ अचानल बदली और हम बस अस्पताल, इलाज और सर्जरी के बीच ही फंसते चले गए। नसरीन ने 5 बार सर्जरी करवाई है। जैसे ही लगता है कि अब वो ठीक हो रही है तो बीमारी फिर लौट आती है। कहा जा रहा है कि इस बार ये ज्यादा आक्रामक होकर लौटी है। शारिब का कहना है कि नसरीन और परिवार ने अभी उम्मीद नहीं छोड़ी है।


Click it and Unblock the Notifications
