तो क्या शाहिद कपूर बनेंगे 'छत्रपति शिवाजी महाराज', करोड़ों की बायोपिक की धमाकेदार डिटेल!
एक्टर शाहिद कपूर का नाम इन दिनों कई बड़ी फिल्मों से जुड़ रहा है। पद्मावत और कबीर सिंह के बाद शाहिद कपूर की हिंदी सिनेमा और दर्शकों के बीच काफी बढ़ी है। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि पद्मावत और कबीर सिंह दोनों ही फिल्में शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी फिल्में हैं।
ऐसे में आने वाले दिनों में शाहिद कपूर का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज की बायोपिक से भी जुड़ रहा है। आपको बता दें कि इस फिल्म को बनाने को लेकर लंबे समय से प्लानिंग चल रही है। रितेश देशमुख का नाम शिवाजी महाराज की बायोपिक के लिए सबसे प्रबल माना जा रहा है।

लेकिन कबीर सिंह के निर्माता अश्विन वर्दे भी इस बायोपिक पर काम शुरू कर सकते हैं। बॅालीवुड हंगामा की रिपोर्ट अनुसार कबीर सिंह के बाद अश्विन वर्दे ने शिवाजी महाराज का भी किरदार शाहिद कपूर को दिया है। वह शाहिद तक शिवाजी महाराज बनने का प्रस्ताव भी पहुंचा चुके हैं।
मराठा के दिलों में बसने वाले इस राजा की कहानी के लिए शाहिद कपूर ने हामी भी भर दी है। पद्मावत के बाद शाहिद कपूर अपने करियर की दूसरी पीरियड फिल्म शिवाजी करेंगे। जो कि करोड़ों के बजट से बनाए जाने की योजना है।


Click it and Unblock the Notifications