पीके और जॉली एलएलबी जैसी फिल्मों के दमदार अभिनेता सौरभ शुक्ला की मां का निधन
जॉली एलएलबी और पीके जैसी फिल्मों से अपनी शानदार और दमदार अदाकारी के साथ लोगों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता सौरभ शुक्ला की मां जोगमाया शुक्ला का रविवार को निधन हो गया। सौरभ शुक्ला को मां के निधन की खबर उस वक्त मिली जब वे एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। निधन की खबर फिल्म 'मुक्काबाज' के एक्टर विनीत कुमार सिंह ने ट्विटर के जरिए दी। इसके बाद कई अभिनेताओं ने एक के बाद एक इसपर दुख व्यक्त किया है।
बता दें कि विनीत सेट से ही एक फोटो पोस्ट की है और इसके साथ ही मौत की जानकारी दी है। गौरतलब है कि इसमें सौरभ शुक्ला सोफे पर उदास बैठे नजर आ रहे हैं। इसके अलावा मनोज वायपेजी ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी।

बता दें कि अभिनेता के लिए ये दुखद घटना है और सौरभ शुक्ला काफी ज्यादा गम में हैं। उनका कहना था कि वो सिर्फ और सिर्फ अपनी मां की वजह से अभिनेता है और उनके अंदर के अभिनेता को मां ने ही पहचाना था।


Click it and Unblock the Notifications











