..................... Actor Satish Kaushik's five theater burnt in Itanagar violence - Hindi Filmibeat

ईटानगर हिंसा में सतीश कौशिक के 5 थिएटर जलाए गए- किसी तरह जान बचाकर भागे अभिनेता

इस समय लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है और ऐसे में जगह जगह कई तरह के घटनाएं सामने आ रही हैं। अब अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में कुछ ऐसा हुआ है जिससे फिल्ममेकर और एक्टर सतीश कौशिक को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। बता दें कि एक भड़की हिंसा के दौरान उनके 5 थिएटर में आग लगा दी और वो भी बाल बाल बच गए। बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में बाहरी राज्यों से आये लोगों को स्थायी निवास प्रमाण पत्र देने की सिफ़ारिश का विरोध किया जा रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने बंद का आह्वान किया था। हड़ताल के दौरान हिंसा भड़क गयी थी। कौशिक ने बताया कि वो पिक्चर टाइम नाम के पांच थिएटर्स से वो प्रमोटर के तौर पर जुड़े हैं। इसी प्रोग्राम के चलते वो बीते शुक्रवार को ईटानगर पहुंचे थे।

satish kaushik, सतीश कौशिक

इस फंक्शन में जाने के लिए वो तैयार ही हो रहे थे कि उनके इस बात की सूचना आयोजकों ने दी और वहीं रुकने के बारे में कहा। ये विरोध प्रदर्शन इतना बड़ा था कि किसी तरह का आयोजन नहीं हो पाया और सतीश कौशिक ने आईएस अधिकारी की मदद से बॉर्डर पार किया।

इस बात की जानकारी सतीश कौशिक ने ट्विटर लिखते हुए कहा है कि हम लोग अब तक होटल में बंद हैं। हमारे 5 थिएटर जला दिये गये हैं। खैर जो भी एक बड़ी घटना से सतीश कौशिक बाहर निकले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X