राजबब्बर को कार गिफ्ट करके सलमान ने उतारा एहसान

जिनकी एक मदद के पीछे सल्लू मियां ने उन्हें प्यारी लेकिन बहुत बड़ी कार गिफ्ट कर दी। हुआ यूं कि सलमान खान के होम प्रोडक्शन फिल्म बॉडीगार्ड में अभिनत्री करीना कपूर के पिता के रोल के लिए राजबब्बर तैयार हो गये थे सिर्फ सलमान खान के कहने पर। जिससे खुश होकर यारों के यार सलमान खान ने राज को कार गिफ्ट की है।
पहले करीना के पिता का रोल सलमान के लिए शत्रुघन करने वाले थे लेकिन उनके बिहारी संस्करण वाले केबीसी की डेट्स के पीछ पंगा हो गया जिसके चलते वो सलमान की मदद नहीं कर पाये जिसकी जगह खुद राज बब्बर आ गये जिससे सलमान इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने राजब्बर को एक कार ही गिफ्ट कर डाली । अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि राज ने सलमान के लिए मुफ्त में काम किया था जिसके चलते फिल्म की शूटिंग के आखिरी दिन सलमान सेट पर राज के लिए एक कार लेकर पहुंच गये, जिसे देखकर राज बब्बर की खुशी से आंखे भर आयी।


Click it and Unblock the Notifications











