PM मोदी के साथ मिलकर काम करेंगे दबंग सलमान खान

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में सफाई को बढ़ावा देने के लिए स्वचंछ भारत अभियान चला रहे है। मोदी अपने इस अभियान में देश के मानचीन हस्तियों को जोड़ रहे हैं। इसी अभियान में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान पहले ही जुड़ चुके है और अब बॉलीवुड के दबंग खान भी इस अभियान से जुड़ गए है।

salman khan

अभिनेता सलमान खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जगहों को साफ रखने की ‘स्वच्छ भारत' की चुनौती को स्वीकार लिया है। गौरतलब है कि मोदी ने 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर लोगों से साल में 100 घंटे सफाई के लिए समर्पित करने की अपील करते हुए इसके तहत बॉलीवुड कलाकार सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा और कमल हासन को सार्वजनिक स्थल साफ रखने के लिए आमंत्रित किया था।

‘दंबग' के अभिनेता ने प्रधानमंत्री के आमंत्रण को स्वीकार करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। सलमान ने ट्वीट कर कहा है कि मैंने और मेरे फाउंडेशन ने स्वच्छ भारत के लिए अपने सम्माननीय प्रधानमंत्री के आमंत्रण को स्वीकार लिया है। सलमान ने कहा कि अपने स्वच्छ भारत के लिए मैं सौ प्रतिशत दूंगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X