दबंग सलमान को पसंद नहीं किसी की दखल अंदाजी

Bollywood actor Salman Khan
बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान हर रोज फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों के लिए एक नई मुसीबत खड़ी कर देते हैं। अब उन्होनें अपनी फिल्म के सेट पर अपनी एक नयी मांग रखी है कि कोई भी उन्हें शूट के लिए बुलाने ना आए वो जब चाहेंगे तभी शूट शुरु होगा।

सलमान को लाइमलाइट में बने रहने की हमेशा सेी आदत रही है या फिर हो सकता है कि सलमान जो भी करते हैं लोग उसे इतना तूल दे देते हैं कि वो खबर बन जाती है। हाल ही में फिल्म एक था टाइगर की शूट के दौरान सलमान ने कहा कि उन्हें पसंद नहीं कि कोइ भी बार बार उन्हें शूट के लिए बुलाकर परेशान करे। वो जब खुद चाहेंगे तब शूट के लिए आ जाएंगे।

फिल्म के सेट पर मौजूद लोगों ने बताया कि सलमान आजकल काफी देर तक अपने वैनिटी वैन में बैठे रहते हैं और कई बार सीन शूट होने में काफी देर भी हो जाती है। लेकिन इसके बावजूद कोई भी जाकर सलमान को शूट के लिए बुला नहीं सकता और ना ही किसी दूसरे सीन का शूट किया जा सकता है क्योंकि सलमान को इंतजार करना भी गंवारा नहीं है।

इससे पहले खबर आई थी कि सलमान फिल्म करने से पहले निर्माताओं के सामने अपने पसंदीदा निर्देशकों की लिस्ट देते हैं और उनमें से किसी एक को चुनने के लिए कहते हैं। अब अगर बॉलीवुड के टाइगर किसी निर्देशक को अपने पसंदीदा निर्देशक की लिस्ट में शामिल कर रहे हैं तो उस निर्देशक को तो सलमान की बात माननी ही पड़ेगी।

सलमान के नियम और कानून के चलते भले ही निर्माता या निर्देशक कितना भी परेशान क्यों ना हो जाएं फिर भी उनके साथ काम करने के लिए हर कोई तैयार रहता है। पर सलमान को ये तो सोचना चाहिए की सिर्फ बींग ह्यूमन की टीशर्ट पहनने से इंसान नही बना जा सकता असली ह्यूमन बनने के लिए कम से कम अपने साथ काम करने वालों की मुश्किलों को भी समझना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X