आमिर खान के बॉडीगार्ड रह चुके हैं यह मशहूर एक्टर, किया खुलासा- 2 साल उनके साथ काम करके सोच बदल गई

इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में चेहरे, किस्मत, सफलता, असफलता सब कुछ बदलता रहता है। हाल ही में टीवी और फिल्मों का सालों से हिस्सा रहे मशहूर अभिनेता रोनित रॉय ने भी एक ऐसा अनुभव शेयर किया, जिसे सुनकर उनके फैंस हैरान रह गए। रोनित रॉय ने बताया कि वह अपने शुरुआती दिनों में आमिर खान के बॉडीगार्ड के रूप में काम कर चुके हैं। इस दौरान आमिर खान से जो सीखा, वह भी उन्हें आज भी याद है।

टीवी, फिल्मों और वेब सीरिज में जौहर दिखा चुके रोनित रॉय की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। टेलीविजन के अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले यह अभिनेता अपने दमदार अभिनय कौशल के दम पर सालों से दर्शकों के चहेते रहे हैं।

Aamir Khan

बीते दिनों उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में शेयर किया कि, आमिर खान के बॉडीगार्ड बने रहने के दौरान उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला। रोनित ने कहा, आमिर के साथ काम करने से पहले तक मैं बड़ी-बड़ी गाड़ियों और अपार्टमेंट्स के सपने देखता था, लेकिन आमिर के साथ 2 साल रहने के बाद मेरी सोच बदल गई।

रोनित ने आगे बताया- मैंने अपनी कंपनी शुरू की थी क्योंकि मेरे पास कोई काम नहीं था। मुझे खुशकिस्मती से आमिर खान के साथ वक्त बिताने का मौका मिला, मैंने सीखा कि काम के प्रति लगन और मेहनत क्या होती है। किस्मत से उस वक्त मेरी जिंदगी में एकता कपूर दो बड़े शोज लेकर आईं.. और उस दिन से आज तक मैं सीख ही रहा हूं.. ये सिलसिला जारी है।

अपने अनुभव को शेयर करते हुए उन्होंने बताया, "एक बार मेरे मैनेजर को कहा गया कि हम रोनित रॉय को क्यों कास्ट करें? उनसे बेहतर तो जूनियर आर्टिस्ट हैं। मुझे उस वक्त समझ नहीं आया। लेकिन आज मैं समझता हूं कि उनका कहने का क्या मतलब था और ये वाकई दुख पहुंचाने वाला था। लेकिन उस आदमी ने मुझ पर एक एहसान किया। उन्होंने मुझे नींद से जगाया और मुझे खुद पर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X