शाहरुख खान के बैचमेट थे दिवंगत अभिनेता ऋतुराज सिंह, एक्टिंग स्कूल की तस्वीरें देख हैरान हैं फैंस

टीवी और फिल्मों के मशहूर अभिनेता ऋतुराज सिंह के निधन ने कई लोगों को शॉक दे दिया है। इस वक्त उनको लेकर चर्चा है। ऐसे में अभिनेता का कुछ पुरानी तस्वीरें सामने आई हैं जोकि आपको हैरान करने के लिए काफी हैं।
ऋतुराज भले ही इतने बड़ा स्टार ना बन पाए हों लेकिन एक्टिंग स्कूल में किंग खान यानि शाहरुख खान के बैचमेट हुआ करते थे। इस वक्त जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें शाहरुख खान के साथ ऋतुराज सिंह नजर आ रहे हैं।
एक तस्वीर में ऋतुराज सिंह शाहरुख खान के साथ नजर आ रहे हैं, एक तस्वीर में उनके साथ कई लोग हैं जो साथ में पोज दे रहे हैं। जाहिर है कि ये सभी उस दौरान एक्टिंग स्कूल में थे और करियर की शुरुआत करने के लिए मेहनत कर रहे थे।
सभी जानते हैं कि शाहरुख खान इस वक्त दुनिया के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। जैसे ही ये थ्रोबैक तस्वीरें सामने आईं लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। इस तस्वीर को Instant Bollywood ने साझा किया है और लिखा है, ''ओम शांति ऋतुराज सिंह और शाहरुख खान ने अपनी अभिनय यात्रा एक साथ शुरू की। वे दोनों बैरी जॉन के एक्टिंग स्कूल में बैच मेट थे।''
इसके बाद लोग रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''उनकी खुद की पहचान है तो कृपया शाहरुख के नाम पे मत बताओ... इसका क्रेडिट तो मिल ही सकता है.. अब तो वो जा वी चुके हैं बहुत काम किया है।'' एक ने लिखा, ''पर्सनालिटी अच्छी लगती थी इनकी।''
एक ने लिखा, ''कौन कौन उन्हे अनुपमा के वजह से जनता है।'' एक ने लिखा, ''RIP अत्यंत दुखद समाचार। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति सच्ची संवेदना।'' एक का कहना था, ''हाँ क्या हो रहा है एक से एक झटका दे रहे हैं बॉलीवुड अभिनेता सब चले जा रहे हैं।''
इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। गौरतलब है अभिनेता 59 साल की उम्र में हार्ट अटैक से अपनी जान गंवा दी। वो किसी दूसरी बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती हुई थे, वहां से वापस घर आते समय कार्डियक अरेस्ट होने से मौत हो गई।


Click it and Unblock the Notifications