Rio Kapadia Death: मशहूर अभिनेता रियो कपाड़िया का निधन, चक दे इंडिया समेत इन फिल्मों में किया था काम

Rio Kapadia Death: फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। दिग्गज अभिनेता रियो कपाड़िया नहीं रहे। 'चक दे इंडिया', 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी फिल्मों में काम कर चुके इस कलाकार का 14 सितंबर को निधन हो गया। उन्होंने 14 सितंबर को दोपहर साढ़े 12 बजे अंतिम सांस ली। मौत की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है।
रियो कपाड़िया का अंतिम संस्कार 15 सितंबर को गोरेगांव के शिवधाम शमशान भूमि में होगा। अभिनेता के परिवार में उनकी पत्नी मारिया फराह, बच्चे अमन और वीर हैं।
कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे रियो
पहले थियेटर, फिर टेलीविजन और फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से रियो कपाड़िया ने काफी तारीफें बटोरी थीं। वो 'चक दे इंडिया', 'खुदा हाफिज', 'द बिग बुल', 'एजेंट विनोद', 'हैप्पी न्यू ईयर', 'मर्दानी' सहित कई फिल्मों का हिस्सा रहे। उन्हें हाल ही में 'मेड इन हेवन 2' के एक एपिसोड में देखा गया था।
फिल्मों के अलावा, अभिनेता टेलीविजन पर भी एक प्रमुख चेहरा थे जहां उन्होंने 'सपने सुहाने लड़कपन के' और सिद्धार्थ तिवारी की 'महाभारत' जैसे शो में अभिनय किया। ये थियेटर में भी काफी एक्टिव थे।
रियो के करीबी दोस्त फैजल मलिक ने मीडिया के साथ निधन की खबर को कन्फर्म करते हुए कहा- दोस्तों, बहुत देख के साथ कहना पड़ रहा है कि हमारे बीच रियो कपाड़िया नहीं रहे। उन्होंने 14 सितंबर को दोपहर साढ़े 12 बजे अंतिम सांस ली। कल यानी 15 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











