अभिनेता और सांसद रवि किशन के पिता का निधन- आज यहां पर होगा अंतिम संस्कार

भोजपुरी और बॉलीवुड के फिल्मों में धमाल मचाने वाले हैं और मौजूदा समय में बीजेपी से गोरखपुर के सांसद रवि किशन के पिता श्याम नारायण शुक्ल का निधन हो गया है। वो 92 साल के थे और काफी समय से अस्वस्थ थे। बता दें कि उनके पिता का इलाज मुंबई में इलाज चल रहा था। रवि किशन के पिता की तबियत में लगातार इलाज करने के बाद भी जब सुधार नहीं हो रहा था तो उन्होने वाराणसी में अपना शरीर त्यागने की अंतिम इच्छा जताई थी, जिस पर विगत 15 दिन पहले उनके पिता को वाराणसी लाया गया।

मंगलवार 31 दिसंबर की रात करीब 11 बजे उनका निधन हो गया। उनके पिता शिव के परम भक्त थे इसलिए उन्होंने वाराणसी में ही अपनी देह त्यागने की इच्छा जताई थी।

ravi kishan, रवि किशन

जहां एक ओर पूरा देश नव वर्ष की शुभकामनाएं देने में में व्यस्त हैं तो वहीं रवि किशन के लिए आज का दिन काफी दुखों से भरा है। बता दें कि रवि किशन अपनी कामयाबी का पूरा श्रेय अपने पिता को देते हैं..

उन्होने पिता को ही हमेशा से अपना गुरु माना है। गौरतलब है कि आज यानि 1 जनवरी 2020 को रवि किशन के पिता का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X