अभिनेता और सासंद रवि किशन पर टूटा दुखों का पहाड़, 52 वर्षीय बड़े भाई रमेश किशन का देहांत!
भोजपुरी और हिंदी फिल्मों को मशहूर एक्टर और गोरखपुर के बीजेपी सांसद रवि किशन के घर से इस वक्त एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल अभिनेता रवि किशन के भाई रमेश किशन का कैंसर के कारण निधन हो गया है और इस खबर के सामने आने के बाद फैंस लगातार सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं। आ रहीं खबरों से पता चला है कि बुधवार को नई दिल्ली के एम्स में इलाज के दौरान रमेश किशन शुक्ला का देहांत हो गया है।
रवि किशन के बड़े भाई रमेश किशन शुक्ल 52 साल के थे और कैंसर के अलावा भी वो कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। एम्स में ही उनका इलाज चल रहा था। रवि किशन का परिवार काफी दुख में है।

रवि किशन के परिवार की बात करें तो वो तीन भाई हैं और मृतक रमेश किशन शुक्ला तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। गौरतलब है कि काफी समय से वो बीमार चल रहे थे और करीबियों की मानें तो उनको बीपी और किडनी की भी परेशानी थी।
उनके अंतिम संस्कार की बात करें तो खबर आ ही है कि, रवि किशन अपने भाई रमेश किशन शुक्ला के शव को वाराणसी लेकर आएंगे और गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
फिलहाल रवि किशन की तरफ से किसी तरह की कोई ट्वीट या शोक संदेश नहीं सामने आया है लेकिन फैंस उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैँ। रवि किशन फिल्मों के साथ साथ राजनीति में काफी सक्रिय हैं और चुनाव के दौरान सुर्खियों में रहे हैँ।


Click it and Unblock the Notifications











