..................... गाजर के हलवे के साथ रणवीर सिंह का पावरी वीडियो हुआ वायरल Actor Ranveer Singh Pawri ho rahi hai funny gajar ka halwa video with fan - Hindi Filmibeat

गाजर का हलवा लेकर रणवीर सिंह ने फैन के साथ बनाया मजेदार 'पावरी हो रही है' Video, आप भी देखिए

बॅालीवुड एक्टर रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह फैंस के साथ भी कई बार अपने वीडियो और बातचीत शेयर करते रहते हैं। इस बार रणवीर सिंह भी पावरी हो रही है के रंग में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि इन दिनों पावरी है के ट्रेंड का मजा कई स्टार्स लेते हुए नजर आ रहे हैं।

इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी, शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण के बाद अब रणवीर सिंह शामिल हो रहे हैं। रणवीर सिंह का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें उनकी एक महिला फैन भी नजर आ रही हैं और साथ में गाजर का हलवा। रणवीर सिंह अपनी फैन के साथ मजेदार वीडियो में बोल रहे हैं कि ये हमारा गाजर का हलवा है, ये हम है और ये हमारी पावरी हो रही है।

Ranveer Singh

रणवीर ने अपने हाथ में गाजर का हलवा ले रखा है। रणवीर सिंह की महिला फैन ने मास्क पहन रखा है। याद दिला दें कि बॅालीवुड सेलेब्स पावरी हो रही है के वीडियो में काफी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान की इंस्टा स्टार दानानीर मोबीन ने दोस्तों के साथ अपना वीडियो बनाया गया था।

जिसमें वह ये कहती हुई दिखती हैं कि ये हमारी कार है, ये हम है और ये हमारी पावरी( पार्टी) हो रही है। इसके बाद से ये वीडियो और इसका डायलॅाग ट्रेंड होने लगा है। फिलहाल आपको ये बता दें कि रणवीर सिंह जल्द ही स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 83 में नजर आयेंगे। ये फिल्म पिछले साल रिलीज होने वाली थी। कोरोना महामारी के कारण अब ये फिल्म 4 जून 2021 में सिनेमाघर में रिलीज होगी। रणवीर सिंह इसके साथ अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी में भी जबरदस्त कैमियो करते हुए नजर आयेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X