रणधीर कपूर को हुआ कोरोना, बिगड़ी तबीयत के बाद हॉस्पिटल में भर्ती- अस्पताल ने दिया हेल्थ अपडेट
कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के सीईओ और कार्यकारी निदेशक डॉ संतोष शेट्टी ने बयान में कहा, "रणधीर कपूर को बुधवार (28 अप्रैल) को कोविड 19 के इलाज के लिए कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन अब उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।"
कपूर फैमिली के फैंस इस खबर को पाकर खासा चिंता में आ गए। पिछले कुछ दिन पहले इनके छोटे भाई राजीव कपूर का निधन हुआ। वहीं रणधीर कपूर के छोटे भाई ऋषि कपूर की 30 अप्रैल को पुण्यतिथि है।

रणबीर कपूर आए थे कोविड की चपेट में
रणधीर कपूर के परिवार के रणबीर कपूर भी कुछ दिन पहले कोरोना वायरस की चपेत में आए थे। लेकिन अब वह एकदम ठीक हैं और कोरोना को मात दे दी है।

इन सितारों को भी हुआ कोरोना
भूमि पेडनेकर, आलिया भट्ट, अक्षय कुमार, विक्की कौशल सहित कई बॉलीवुड हस्तियों को कोरोना हुआ लेकिन अब ये सितारे एकदम स्वस्थ हैं।

बॉलीवुड कर रहा मदद
कोरोना के कहर के बीच बॉलीवुड ने मदद का हाथ बढ़ाया। अजय देवगन,अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, सुनील शेट्टी, शिल्पा शेट्टी समेत तमाम स्टार्स अलग अलग तरह से मदद कर रहे हैं।

करीना कपूर ने किया कोविड पर ये पोस्ट
हाल में ही करीना कपूर ने कोविड को लेकर एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने ऐसे लोगों को फटकार लगाई थी जिसमें लोग गैरजिम्मेदाराना हरकत कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से घर में रहने की अपील की।


Click it and Unblock the Notifications











