किडनी फेल हो गई, 70 प्रतिशत स्ट्रोक सीधे मौत का खतरा था- राणा दग्गुबाती का दर्दनाक खुलासा
साल 2020 में बाहुबली फेम एक्टर राणा दग्गुबाती ने शादी का फैसला किया। मिहिका बजाज से हुई शादी के चार महीने बाद राणा दग्गुबाती ने इस बात का खुलासा किया है कि वह जिंदगी और मौत के बीच की जंग पूरी कर चुके हैं। बीते साल ये रिपोर्ट सामने आयी थी कि राणा दग्गुबाती एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।
इसका असर उनकी किडनी पर भी पड़ा है। अचानक राणा की कुछ तस्वीरें भी सामने आयी थी, जिसमें उनकी हालत देख हर कोई चौंक गया था। इस बार राणा ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि कैसे साल 2019 उनके लिए तकलीफ और दुख लेकर आया था।

राणा दग्गुबाती ने अपनी जिंदगी से जुड़े इस कड़वे सच का खुलासा सामंथा अक्किनेनी के चैट शो पर किया है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जहां पर राणा अपनी सेहत के संबंध में बात करते हुए काफी इमोशनल हो जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications