स्टाइलमैन रजनीकांत रखेंगेे राजनीति के गलियारों में कदम
टाॅलीवुड के स्टाइल आॅइकन रजनीकांत जल्द ही राजनीति में कदम रखेंगे। अपनी अदाकारी के अनोखे अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने वाले रजनीकांत, अब जनता की सेवा करना चाहते हैं। आगामी फिल्म 'लिंगा' के आॅडियों लांच के दौरान उन्होंने कहा कि हर कोई चाहता है कि राजनीति की गहराई और जोखिम से अच्छी तरह वाकिफ हूं। बावजूद इसके राजनीति में आकर जनता की सेवा करना चाहता हूं।

रजनीकांत ने कहा कि हर कोई चाहता है कि मैं राजनीति में आऊं। थोड़ी सी हिचक जरूर है। यह मेरे हाथ में नहीं है। अगर ईश्वर ने चाहा, तो मैं लोगों की सेवा करूंगा। कहा कि सामाजिक संदेश वाली फिल्में भी लोगों पर गहरा प्रभाव छोड़ती हैं। फिल्मों में परफैक्ट एक्टर और राजनीति में कुशल रानीतिज्ञ बनना बेहद कठिन हैं।
तमिल, तेलुगु और ¨हदी भाषा में बनी 'लिंगा' 12 दिसंबर को रजनीकांत के जन्मदिवस पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन केएस रवि कुमार ने किया है, जबकि संगीत ऑस्कर पुरस्कार विजेता के आर रहमान ने दिया है। ऑडियो लांचिंग के मौके पर निर्माता आर वेंक्टेश के अलावा लीड रोल करने वालीं सोनाक्षी सिन्हा और अनुष्का शेट्टी भी मौजूद थीं।


Click it and Unblock the Notifications











