..................... सेहत की जांच के लिए एक्टर रजनीकांत अमेरिका के लिए रवाना हुएरActor Rajinikanth health check up he Left of America here read all the details - Hindi Filmibeat

कोरोना में इलाज कराने के लिए रजनीकांत अमेरिका रवाना, लगातार होंगे कई मेडिकल टेस्ट, पूरी डिटेल!

भारतीय सिनेमा के दिग्गज एक्टर रजनीकांत की सेहत को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार मेगास्टार रजनीकांत शनिवार को अमेरिका के लिए रवाना होने वाले हैं। रजनीकांत एक रुटीन मेडिकल चेकअप के लिए अमेरिका जाने वाले हैं। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के तेज प्रभाव के बीच रजनीकांत ने देश से बाहर जाने के लिए केंद्र सरकार से अनुमति मांगी थी। इलाज के लिए उन्हें बाहर जाने की अनुमति मिल गई है।

देश से बाहर कोरोना की सुरक्षा को देखते हुए रजनीकांत एक विशेष विमान से अमेरिका जा रहे हैं।8 जुलाई तक रजनीकांत वहीं पर रहकर अपना इलाज करवायेंगे। अमेरिका में इलाज के साथ उनके कई मेडिकल टेस्ट भी होने वाले है। रजनीकांत का परिवार अमेरिका में रहता है। रजनीकांत के दामाद और अभिनेता धनुष अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अमेरिका में ही हैं। वहां वो अपनी आगामी हॅालीवुड फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

Rajinikanth

कहा जा रहा है कि रजनीकांत इस दौरान अपने दामाद के साथ ही रहेंगे। कुछ समय पहले रजनीकांत की तबीयत काफी खराब हो गई थी। बीपी बढ़ जाने के कारण उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया था। इसी दौरान उन्होंने ये फैसला किया था कि वह अपने काम से ब्रेक लेकर खुद पर फोकस करेंगे।

राजनीति और फिल्म से ब्रेक लेकर उन्होंने सेहत पर ध्यान देने का ऐलान किया था। कोरोना के माहौल में रजनीकांत अपनी सेहत को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहते हैं।

इसी तरह वह अपने कदम आगे बढ़ाते हुए अमेरिका जा रहे हैं। वहीं कुछ साल पहले रजनीकांत की किडनी की सर्जरी भी हुई थी। जिस डॅाक्टर ने उनकी सर्जरी की थी, वो अमेरिका में ही रहते हैं। याद दिला दें कि रजनीकांत कोरोना के बाद फिर से फिल्मों में दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X