शराब-ड्रग्स के पीछे अपना करियर बर्बाद कर दिया, माधवन ने ट्रोलर को दिया मुंहतोड़ जवाब
अभिनेता आर माधवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह कई बार अपने फैंस को ट्विटर के जरिए जवाब भी देते हुए नजर आते हैं। इस बार एक यूजर ने उन्हें ड्रग्स को लेकर ट्रोल करने की कोशिश की। जिस पर माधवन ने ऐसा करारा जवाब दिया जो कि वायरल हो गया।
डॅा अनुषा भंडाकर नाम की ट्विटर यूजर ने आर माधवन के लिए लिखा कि वो ड्रग्स के आदि हैं। इस बुरी आदत के कारण उन्होंने अपना करियर भी पूरी तरह से खत्म कर लिया है। माधवन ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी है जो कि चर्चा में है। माधवन ने खुद पर लगे इस आरोप पर मुंहतोड़ जवाब दिया है।

डॅा. अनुषा भंडाकर ने आर माधवन को टैग करते हुए लिखा है कि मैडी कभी मेरे दिल की धड़कन थे, मेरे बहुत ज्यादा पंसदीदा। अब जब माधवन को शराब और ड्रग्स के पीछे अपना शानदार करियर, सेहत, पैसा बर्बाद करते हुए देखती हूं तो बहुत निराशा होती है।
माधवन ने जब रहना है तेरे दिल में से अपने बॅालीवुड फिल्म करियर की शुरुआत की थी तो वह एक खिलती हुई कली जैसे थे। अब जब उन्हें देखा तो उनका चेहरा और उनकी आंखें सारी बातें कह देती हैं।
खुद पर लगे इन सभी आरोप को सिरे से खारिज करते हुए माधवन ने महिला के लिए लिखा कि ओह...तो यह आपने पता लगाया है? अब तो मैं आपके मरीजों के लिए फिक्र कर रहा हूं। मुझे तो लगता है कि शायद आपको खुद एक डॅाक्टर की सलाह लेने की जरूरत है।
गौरतलब है कि माधवन की इस प्रतिक्रिया पर उनके फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं और डॅा महिला को फटकार लगा रहे हैं। फिलहाल इन दिनों माधवन रॅाकेट्री द नम्बी इफेक्ट पर काम कर रहे हैं। ये फिल्म एयरोस्पेस इंजीनियर नंबी नारायण की जिंदगी पर आधारित है। वह मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












