एक्टर- प्रोड्यूसर राजू मवानी का निधन, सुनील शेट्टी को बॉलीवुड में दिया था ब्रेक
बॉलीवुड एक्टर- प्रोड्यूसर राजू मवानी ने 62 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। वो पिछले तीन सालों से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रहे थे। बता दें, राजू मवानी ने ना सिर्फ कुछ फिल्मों में बतौर अभिनेता काम किया था, बल्कि उन्होंने बॉलीवुड में सुनील शेट्टी को लॉन्च किया था। सुनील शेट्टी की डेब्यू फिल्म बलवान को राजू मवानी ने प्रोड्यूस किया था।
राजू मवानी ने चार फिल्मों का निर्देशन भी किया था, जिनमें 1996 में रिलीज हुई सुनील शेट्टी अभिनीत राम और श्याम, सुनील शेट्टी और सैफ अली खान स्टारर सुरक्षा, अनुराधा और इसकी टोपी उसके सिर जैसी फिल्मों शामिल हैं।

वहीं, बतौर अभिनेता उन्होंने कई फिल्मों में विलेन के किरदार निभाए। उन्होंने सत्या, सरकार, वॉन्टेड, शूट आउट एट वडाला, जय हो जैसी कई फिल्मों में नेगेटिव रोल निभाया था।
शुक्रवार शाम राजू मवानी का अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवरा श्मशान गृह में किया गया। हम उनके परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











