अभिनेता प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी हुई कोरोना वायरस का शिकार, अस्पताल में भर्ती!
कोरोना वायरस एक बार फिर से लोगों को डरा रहा है और एक के बाद एक कई केस लगातार सामने आ रहे हैँ। ऐसा कहा जा रहा है कि फरवरी में कोरोना वायरस की तीसरी लहर काफी तेजी पर होगा। इसके अलावा Omicron नाम का नया वायरस देश में आ चुका है जो कि लोगों को संक्रमित कर रहा है। ऐसे में पूरे देश के साथ साथ फिल्म इंडस्ट्री से भी लगातार खबरें आ रहीं हैं कि कई लोग संक्रमित हो रहे हैं।
लगभग हर दूसरे अभिनेता और उनके परिवार के सदस्य अब वायरस के शिकार हो रहे हैं। इस सूची में सबसे नया जोड़ा बी-टाउन के प्रतिष्ठित अभिनेता, प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा हैं।

जी हां, हाल ही में दोनों कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और ऐसा कहा जा रहा है कि उनको लेकर काफी समस्याएं हो सकती हैं। दोनों की उम्र काफी है और इस वक्त दोनों अस्पताल में भर्ती हैं।

डॉक्टर ने कहा
हिंदुस्तान टाइम्स एक खबर है कि डॉ. जलील पारकर ने कहा है कि बॉलीवुड अभिनेता प्रेम चोपड़ा और उमा चोपड़ा को कोविड -19 के लिए सकारात्मक परीक्षण के बाद सोमवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी
हालांकि, डॉक्टर ने यह भी कहा कि अभिनेता और उनकी पत्नी को अगले कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। अभिनेता प्रेम चोपड़ा इंडस्ट्री से वेटरन एक्टर हैं और उन्होने लंबे समय तक फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों का मनोरंजन किया है। उनके कुछ किरदार और डायलॉग आज भी याद किए जाते हैँ।

एकता कपूर
हालांकि अब वो फिल्मों में नजर नहीं आते हैं लेकिन उनकी तबितय को लेकर फैंस दुआएं कर रहे है। कुछ समय पहले खबर आई थी कि टीवी सीरियल मेकर एकता कपूर को भी हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।

नोरा फतेही
इसके अलावा अभिनेत्री नोरा फतेही भी इस वायरस के संपर्क में हाल ही में आई थीँ। मुंबई समेत कई राज्यों में ऐसा देखा जा रहा है कि लॉकडाउन हो रहा है और थिएटर्स पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं। इस लिस्ट में दिल्ली और हरियाणा जैसे राज्य शामिल हैँ। हालांकि मुंबई में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ थिएटर्स खोले जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











