किसी एक्ट्रेस से कम नहीं अभिनेता प्राण की बेटी, तस्वीर वायरल होते ही लगी तारीफों की झड़ी!

अभिनेता प्राण के बारे में भला कौन नहीं जानता है, उनकी शानदार फिल्मों से लेकर उनकी दमदार डायलॉग डिलिवरी के लोग कायल थे। हालांकि आज वो हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी फिल्मों के जरिए उनके फैंस आज भी उनसे जुड़े रहते हैं। वो दौर ऐसा था जब वो विलेन के किरदार के लिए काफी ज्यादा पैसे लेते थे जो कि किसी हीरो से भी ज्यादा होते थे। अमिताभ बच्चन के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था।
लेकिन इस वक्त प्राण नहीं बल्कि उनकी बेटी की तस्वीर सामने आई है जो कि तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि अभिनेता प्राण ने शुक्ला सिकंद से 1945 में शादी की थी, जिनसे उन्हें 3 बच्चे हुए थे।
हालांकि उनका पूरा परिवार और उनके बच्चे लाइमलाइट से काफी दूर रहते हैँ। इस वक्त प्राण की जिस बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उनका नाम पिंकी सिकंद है। पिंकी बेहद खूबसूरत हैं और काफी कम सोशल मीडिया पर नजर आती हैँ। ऐसा कहा जाता है कि अगर पिंकी ने इंडस्ट्री में कदम रखा होता तो वो छा जातीं।
उन्होने बिजनेसमैन विवेक भल्ला से शादी रचाई है और अपने परिवार के साथ खुश हैं। पिंकी की इस तस्वीर की बात करें तो वो लाल सूट में कमाल की लग रहीं हैं और फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उनको लेकर रिएक्ट कर रहे हैं।
हालांकि ये तस्वीर किस इवेंट के दौरान की है, इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हो पाया है। दिवंगत एक्टर प्राण की बात करें तो उन्होने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में दी हैं जो कि आज भी याद की जाती हैं। इस लिस्ट में जंजीर, डॉन, कालिया और बॉबी जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











