अभिनेता प्रकाश राज का एक्सीडेंट के बाद हुआ फ्रैक्चर, होगी सर्जरी

फिल्म अभिनेता प्रकाश राज को लेकर खबरें आ रही हैं कि उनका एक्सीडेंट हो गया। इसके चलते उन्हें फ्रैक्चर हुआ है। एक्टर के मुताबिक उनके साथ एक दुर्घटना घटी। इस एक्सीडेंट के बाद उन्हें हैदराबाद ले जाया गया और अस्पताल में पता चला कि उन्हें फ्रैक्चर भी आया है। इस चलते उनकी सर्जरी की जाएगी।

प्रकाश राज ने खबरों पर रिएक्ट करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा। उन्होंने ट्विटर पर बताया, एक छोटी से घटना हो गई, एक छोटा फ्रैक्चर हो गया है। हैदराबाद जा रहा हूं मेरे डॉक्टर गौरव रेड्डी के पास। मेरी सर्जरी होनी है। मैं ठीक हूं, घबराने की बात नहीं है। जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करते रहना।

Prakash Raj

एक्सीडेंट की खबरें आने के बाद प्रकाश राज ने खुद ही अपनी हालत के बारे में बताया। उनकी सर्जरी होनी है इस बारे में भी उन्होंने कंफर्म किया। साथ ही फैंस से दुआएँ मांगने के लिए कहा। जल्द ही वह दोबारा अपना हेल्थ अपडेट फैंस के साथ शेयर करते हैं।

बता दें प्रकाश राज हाल में ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म नवरसा में नजर आए। इस फिल्म को बिजॉय नांबियार ने डायरेक्ट किया था। इसके अलावा भी खबरें हैं कि मणि रत्नम की फिल्म पोन्नियन सेल्वन में प्रकाश राज की एंट्री हो गई है।

करीब 500 करोड़ के बजट में बनने वाली फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय भी नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की जगह प्रकाश राज लेंगे। पोन्नियन सेल्वन फिल्म को लेकर सोशल मीडिया तरह तरह के अपडेट सामने आते हैं। उन्हें के मुताबिक कहा जा रहा है कि प्रकाश राज इस फिल्म में काम कर सकते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X