प्रकाश राज ने अमिताभ बच्चन को कहा कायर, ये केस बना बयान की वजह
अभिनेता प्रकाश राज ने कुछ ऐसा कर दिया है जो अभी तक किसी ने नहीं किया था। उन्होने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को कायर की संज्ञा दी है। उनका कहना है कि अभिनेता अमिताभ बच्चन कायर है क्योंकि उन्होने जम्मू कश्मीर के कठुआ गैंगरेप केस के बारे में कुछ भी नहीं कहा है जो साबित करता है कि वो कायर है।
प्रकाश राज ने अमिताभ बच्चन पर साधी निशाना साधा है। गौरतलब है कि कठुआ में गैंगरेप के बाद एक 8 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई थी जिसके बाद पूरा देश और जाति समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए थे और आरोपियों को सजा दिलाने के लिए धरना तक दिया था।

ऐसे में अमिताभ बच्चन का ना बोलना प्रकाश राज को बिल्कुल अच्छा नही लगा। दरअसल अमिताभ बच्चन उन अभिनेताओं में से है जो हमेशा सोशल मीडिया में काफी ज्यादा एक्टिव रहते है।
बता दें कि इसके बारे में प्रकाश राज से पूछा गया था कि अमिताभ बच्चन ने रेप के बारे में कुछ नहीं कहा तो उन्होने जवाब दिया कि मैं उनका काफी सम्मान करता हूं और उन्होने इस विषय में कुछ नहीं बोला ये कायरता है और उनको बोलना चाहिए क्योंकि वो किसी पार्टी के खिलाफ नहीं बोल रहे है बल्कि एक ऐसे केस के खिलाफ बोल रहे जो काफी भयानक है और पूरे देश में सबसे बड़ा इश्यू बना हुआ है।
एक 8 साल की बच्ची का गैंगरेप हुआ है और उसका हत्या की गई है। प्रकाश राज ने आगे बोलते हुए कहा कि जब कोई आर्टिस्ट कायरता दिखाता है तो सोसाइटी जो उनको फॉलो करती है वो भी इसी तरह की कायरता दिखाएगी।
प्रकाश राज को आपने कई तरह की फिल्मों और रोल मे देखा होगा। प्रकाश राज साउथ के बहुत बड़े सुपरस्टार है और लगभग हर फिल्म में वो नजर आते है। इसके अलावा उनको आपने हिंदी फिल्मों में भी विलेन के रोल में भी देखा होगा।
प्रकाश राज ने दबंग 2, सिंघम जैसी फिल्मों से काफी ज्यादा नाम कमाया है। सलमान खान की और फिल्म वांटेड में भी वो गनी भाई किरदार में नजर आए थे जो की काफी पसंद किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications
