..................... Actor Prabhas to announce his 25th film soon, to team up with a blockbuster director for a first time | सुपरस्टार प्रभास की 25वीं फिल्म जल्द होगी रिलीज़, ब्लॉकबस्टर निर्देशक के साथ बनेगी जोड़ी! - Hindi Filmibeat

सुपरस्टार प्रभास की 25वीं फिल्म जल्द होगी रिलीज़, ब्लॉकबस्टर निर्देशक के साथ बनेगी जोड़ी!

मायथोलॉजीस से लेकर एक्शन एंटरटेनर तक, रोम-कॉम से लेकर साइंस फिक्शन तक, भारतीय सुपरस्टार प्रभास हर गुजरते साल के साथ कुछ नया करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि सुपरस्टार अपनी 25वीं फिल्म की घोषणा कर सकते हैं, जो उनके ग्लोबल फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज होने वाला है।

सूत्रों की माने तो, "प्रभास 25 निश्चित रूप से अद्भुत होगी और सुपरस्टार जल्द ही एक विशेष घोषणा करेंगे। जबकि फ़िल्म से जुड़ी जानकारी को गोपनीय रखा गया है, अभी हम जो जानते हैं वह यह है कि मूवी की कहानी उनकी अन्य पिछली फिल्मों से पूरी तरह से अलग होने वाली है।"

Prabhas to announce his 25th film soon

सूत्रों का मानना है कि फिल्म में प्रभास को पहले कभी नहीं देखी गई भूमिका में दिखाया जाएगा, जहां वह पहली बार एक ब्लॉकबस्टर निर्देशक के साथ जुड़ेंगे, जिसे एक कल्ट का दर्जा प्राप्त है।

भारतीय फिल्म उद्योग में सुपरस्टार की स्थिति तक पहुंचने पर, सितारे आमतौर पर एक विशेष भूमिका में टाइपकास्ट हो जाते हैं, खासकर उस तरह की जिसकी प्रशंसकों को उम्मीद होती है लेकिन हम आश्वस्त हैं कि यह कुछ अलग होगा।

दुनिया भर में प्रभास के फैंस 7 अक्टूबर 2021 को उनकी 25वीं फिल्म की घोषणा का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। बहरहाल, साल 2022 में प्रभास की तीन फिल्में रिलीज होने को तैयार है। फिल्म 'राधे श्याम' 14 जनवरी 2022 को रिलीज होने वाली है। वहीं, वो ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' की शूटिंग भी कर रहे हैं, जो 11 अगस्त 2022 में रिलीज होगी। प्रभास की तीसरी फिल्म होगी सलार, जो 14 अप्रैल 2022 के लिए लॉक की गई है।

Read more about: prabhas प्रभास
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X